रबी सीजन के लिए फर्टिलाईजर सब्सिडी को मिली मंजूरी, नही बढ़ेंगे दाम 

government-notifies-nutrient-based-subsidy-rates-for-upcoming-rabi-season-on-fertilizers

हलधर किसान (नई दिल्ली)। रबी फसलों की एमएसपी बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार ने किसानों के हित में दूसरा बड़ा फैसला लिया है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक चलने वाले रबी सीजन के लिए 22.303 करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उछाल के बीच रबी सत्र के लिए पीएंडके खाद पर 22.303 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूरी दी है।

जिसके चलते यूरिया की कीमतों में इजाफा नहीं होगा। इससे पहले सरकार ने रबी फसलों की एमएसपी में भी इजाफा कर दिया था। इससे किसानों को इन उर्वरकों की उपलब्धता रियायती, किफायती और उचित मूल्यों पर मिलेगी।    

उर्वरकों और संबंधित सामग्रियों के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों में अभी हाल के रूझानों को ध्यान में रखते हुए फॉस्फेट और पोटाशयुक्त उर्वरकों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाना।

यह होगी नई दरें

केबिनेट मंत्री ठाकुर ने बताया किसानों को डीएपी 1350 रुपए प्रति बैग (50 किलो) की पुरानी दर पर मिलता रहेगा। एनपीके के दामों में भी कोई बढ़ोत्तरी नही होगी, पहले की तरह 1470 रुपए में मिलेगा,

जबकि एसएसपी 500 रुपए प्रति बेग बिक्री होगा। एमओपी 1700 रुपए से घटकर 1655 रुपए किया गया है। उर्वरको और संबंधित सामग्रियों के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों में हाल के रुझानो को ध्यान में रखते हुए फास्फेट और पोटाशयुक्त उर्वरको पर सब्सिडी की नई दरें लागू कि गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *