हलधर किसान (नई दिल्ली)। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के दिल्ली सीमा शुल्क निवारक क्षेत्र ने विभिन्न कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 284 करोड़ रुपये मूल्य के 328 किलोग्राम मादक पदार्थ और 9.85 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल की 80.2 लाख सिगरेट सुरक्षित तरीके से नष्ट की है।
वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा, सीबीआईसी के अध्यक्ष और सीबीआईसी के सदस्य की उपस्थिति में हुई कार्रवाई हुई।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन संजय मल्होत्रा ने बताया कि आज का यह कार्य बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढिय़ों को नशे के चंगुल से बचाने के लिए नशीले पदार्थों के खतरे के खिलाफ विभाग का संकल्प जारी है।

नष्ट किए जा रहे मादक पदार्थों में 29 किलोग्राम हेरोइन, 6 किलोग्राम कोकीन, 7 किलोग्राम एम्फ़ैटेमिन और 286 किलोग्राम श्खाट के नशीले पत्ते शामिल हैं। विभाग ने 2005.06 और 2009.10 में अधिकांश हेरोइन जब्त की थी!
और 2022.23 में कुछ मात्रा जब्त की गई थी। शेष मादक पदार्थ 2022.23 में जब्त किए गए थे। आज नष्ट की जा रही विदेशी मूल की सिगरेट का बड़ा हिस्सा 2018 में जब्त किया गया था और कुछ मात्रा 2023 में जब्त की गई थी।
रबी सीजन के लिए फर्टिलाईजर सब्सिडी को मिली मंजूरी, नही बढ़ेंगे दाम ,पड़े पूरी खबर
विभाग ने इन सिगरेटों को इसलिए जब्त किया क्योंकि इन्हें सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 का उल्लंघन करते हुए भारत में तस्करी करके लाया गया था। इन विदेशी मूल की सिगरेटों के पैकेज में अनिवार्य स्वास्थ्य और चित्रात्मक चेतावनी नहीं थी। विभाग ने 8.308 फाइलों को भी हटा दिया है और 9.304 किलोग्राम कबाड़ का निपटान किया है। इस प्रकार 46.565 वर्गफुट कार्यालय स्थान खाली हो गया है।