कृषि आदान विक्रेता संघ की जिला बैठक में नवागत उपसंचालक का किया स्वागत
हलधर किसान उज्जैन। कृषि आदान विक्रेता संघ उज्जैन की जिला कार्यकारिणी बैठक आयोजित कि गई। इसमें नवागत संचालक कृषि यु एस तोमर भी शामिल हुए। जिला पदाधिकारियों ने उपसंचालक का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

उप संचालक तोमर ने कृषि व्यापारियों से आह्वान किया है, कि वह उच्च गुणवत्ता वाले कीटनाशक ही विक्रय करें, जिससे कि जिले की सोयाबीन में उत्पादकता में वृद्धि लाई जा सके। उन्ही कंपनी का व्यापार करें जो आपके हिसाब से किसानों के हित में अच्छा माल बनाती है।

व्यापारियों को अपनी ओर से किसानों को सलाह देकर यह कोशिश करनी चाहिए कि उज्जैन जिला का किसान 98 प्रतिशत सोयाबीन को छोड़कर कम से कम 20.25 प्रतिशत अन्य अनाज जैसे ज्वार मक्का या मूंगफली की ओर आकर्षित हो। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लेखराज खत्री ने की।
हम किसानों के सच्चे हितैषी है-
श्री रघुवंशी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव संजय रघुवंशी ने उपसंचालक को आश्वस्त किया कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैधानिक व्यापार नहीं किया जाता है। व्यापारी सरकार के द्वारा अधिकृत कंपनियों के उत्पादन की ही बिक्री की जाती है। हम किसानों के सच्चे हितैषी है, क्योंकि हमारे राष्ट्रीय संगठन का मूल मंत्र है, कृषक मंगलम, राष्ट्र मंगलम, यानी किसानों का भला होने पर ही इस देश का भला हो सकता है। उसी मूल मंत्र के आधार पर उज्जैन जिले के व्यापारी किसानों के हित में कार्य करते हैं। कृषि विभाग एवं व्यापारिक संघ का चोली दामन का साथ है।
हमारा व्यापारी कृषि विभाग के मैदानी कार्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करता है तथा किसी भी प्रकार के शिकायत होने पर पहले व्यापारियों का पक्ष सुना जाना चाहिए उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जानी चाहिए।
उपसंचालक कृषि ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि बीज, खाद गुणवत्ता जैसी शिकायत मिलने पहले व्यापारियों को नोटिस देकर उनका पक्ष भी सुना जाएगा। इस अवसर पर उज्जैन जिले की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। आभार ओमप्रकाश पालोड तराना ने माना।
यह भी पढेंः- सेमिनार में किसानों को दी नवीनतम तकनीकों और योजनाओं की जानकारी
