मोबाईल एप्प से कैसे जाने मौसम के हाल आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी व्हाय के जैन ने किसानों को प्रशिक्षण में दिए टिप्स

मोबाईल एप्प से कैसे जाने मौसम के हाल

हलधर किसान. खरगोन मप्र। (+91 88174 02860) मप्र के खरगोन जिले के सुदूर वनवासी क्षेत्र काकोड में कृषक प्रशिक्षण एव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

भारत सरकार की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना अंतर्गत आंचलिक कृषि अनुसंधान केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कलियाबाई सिकटा सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी। 

मौसम के पूर्वानुमान संबंधी परियोजना द्वारा किसानों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी जाकर प्रशिक्षित किया गया। केंद्र के सहसंचालक एवम् नोडल अधिकारी डॉ. वाई. के.जैन ने मोबाइल पर किसानों को आगामी 4 दिनों का मौसम कैसे जानें इसकी विस्तृत समझाइश दी गई।

मोबाईल एप्प से कैसे जाने मौसम के हाल

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डॉ. संतोष पाटीदार ने प्राकृतिक खेती की आवश्यकता एवम् गौ द्रव्य आधारित प्राकृतिक खादों, फसल रक्षकों का निर्माण तथा पोषक तत्वों के प्रबंधन की विधियां बताई।

आत्मा के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक अनिल नामदेव ने मिट्टी परीक्षण, नमूने संग्रहण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 150 किसान महिला पुरुषों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *