हलधर किसान भोपाल/ मध्य प्रदेश में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मई तक खरीदी की जाएगी। 15 मार्च 2025 से चल रही यह प्रक्रिया 5 मई को खत्म होने वाली है। इससे पहले राज्य सरकार ने खरीद से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक 7 लाख 81 हजार 389 किसानों से 67 लाख 92 हजार 890 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका ह। किसानों को खरीदी गई गेहूं उपज का भुगतान लगातार किया जा रहा है। 1 मई तक लगभग 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है।
जिलेवार खरीदी स्थित
राज्य सरकार किसानों को गेहूं पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये के अलावा अपनी तरफ से 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दे रही है यानी उन्हें 2600 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। प्रदेश में अभी तक उज्जैन में सबसे ज्यादा गेहूं की खरीद हुई है। यहां 6 लाख 48 हजार 993 मीट्रिक टन, सीहोर में 6 लाख 25 हजार 718 मीट्रिक टन, विदिशा में 5 लाख 38 हजार 284 मीट्रिक टन, रायसेन में 5 लाख 25 हजार 172 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
इन जिलों में भी बड़ी मात्रा में हुई खरीद
शाजापुर . 3 लाख 55 हजार 439 मीट्रिक टन
राजगढ़ . 3 लाख 52 हजार 734 मीट्रिक टन
नर्मदापुरम . 3 लाख 42 हजार 513 मीट्रिक टन
भोपाल . 3 लाख 23 हजार 273 मीट्रिक टन
देवास . 2 लाख 82 हजार 360 मीट्रि?क टन
सागर . 2 लाख 70 हजार 225 मीट्रिक टन
इंदौर . 2 लाख 46 हजार 432 मीट्रिक टन
सिवनी . 2 लाख 2 हजार 890 मीट्रिक टन
आगर.मालवा . एक लाख 81 हजार 129 मीट्रिक टन
मंदसौर . एक लाख 65 हजार 210 मीट्रिक टन
सतना . एक लाख 36 हजार 217 मीट्रिक टन
हरदा . एक लाख 26 हजार 653 मीट्रिक टन
धार . एक लाख 22 हजार 249 मीट्रिक टन
दमोह . एक लाख 10 हजार 321 मीट्रिक टन
रतलाम . एक लाख 2 हजार 67 मीट्रिक टन
इन जिलों में 1 लाख मीट्रिक टन से कम हुई खरीद
नरसिंहपुर में 98 हजार 584, जबलपुर में 79 हजार 308, कटनी में 77 हजार 40, श्योपुर में 77 हजार 30, दतिया में 70 हजार 768, शिवपुरी में 64 हजार 782, रीवा में 61 हजार 349, ग्वालियर में 57 हजार 292, छतरपुर में 55 हजार 910, अशोकनगर में 49 हजार 421, पन्ना में 46 हजार 82, गुना में 45 हजार 560, मण्डला में 44 हजार 484, भिण्ड में 42 हजार 476, खण्डवा में 42 हजार 194, मैहर में 35 हजार 32, नीमच में 34 हजार 503, मुरैना में 28 हजार 967, बैतूल में 23 हजार 868, झाबुआ में 23 हजार 863, छिंदवाड़ा में 22 हजार 869, टीकमगढ़ में 16 हजार 975, शहडोल में 6 हजार 338, सिंगरौली में 6 हजार 239, उमरिया में 5 हजार 403, सीधी में 4 हजार 171, मऊगंज में 3 हजार 619, डिण्डोरी में 2 हजार 941, खरगौन में 2 हजार 914, निवाड़ी में 2 हजार 754, बालाघाट में 1 हजार 121,अनूपपुर में 832, अलीराजपुर में 245 और पांढुर्णा में 77 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई।
खरगोन जिले में 5634 ने कराया पंजीयन 460 ने बेची उपज
मप्र के खरगोन जिले में समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी में अब तक 460 किसानों ने रुचि दिखाई है। इन किसानों 26 हजार 680 क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है।
जिला आपूर्ति अधिकारी बीएस जमरे ने बताया कि 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ की गई है। जिले के 5634 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। खरीदी के लिए कुल 25 केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें 15 केन्द्र गोदाम स्तर पर, 06 केन्द्र मंडी स्तर पर एवं 04 केन्द्र संस्था स्तर पर बनाये गये हैं। खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, पानी, पंखे, तौल मशीन और कंप्यूटर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अब तक समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए 607 किसानों द्वारा स्लाट बुक कराया गया है और इनमें से 460 किसानों से खरीदी की जा चुकी है। चालू सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 05 मई तक ही की जायेगी। किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये के साथ ही 175 रुपये प्रति क्विटल बोनस भी दिया जा रहा। इस प्रकार किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीदी की जा रही है। 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करना होगा। तभी वे 5 मई तक गेहूँ चयनित उपार्जन केन्द्र पर विक्रय कर सकेंगे।
यह भी पढेंः- फार्महाउस पर तैयार गेहूं की किस्म अपनाई, हो रहा बंपर उत्पादन
