इंडियन नेवी : सोमाली समुद्री डाकुओं से ‘अल नामी’ जहाज का किया रेस्क्यू समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए 19 पाकिस्तानी

सोमाली समुद्री डाकुओं से ‘अल नामी’ जहाज का किया रेस्क्यू

हलधर  किसान (जल )। भारतीय नौसेना ने एक बड़े मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज व 19 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया है.

इंडियन नेवी : सोमाली समुद्री डाकुओं से ‘अल नामी’ जहाज का किया रेस्क्यू समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाए 19 पाकिस्तानी

भारतीय रक्षा अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सुमित्रा ने अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज अल नामी को बचाकर एक महत्वपूर्ण मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, जो सशस्त्र समुद्री लुटेरों से भरा हुआ था. उन्होंने कहा कि कोच्चि के तट से लगभग 800 मील दूर चलाए गए।

सोमाली समुद्री डाकुओं से ‘अल नामी’ जहाज का किया रेस्क्यू

इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो की सक्रिय भागीदारी शामिल थी. भारतीय रक्षा अधिकारी ने बताया कि नाव के चालक दल को सुरक्षित बचाने के लिए भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो ने ऑपरेशन में हिस्सा लिया. पिछले 24 घंटों में भारतीय नौसेना का यह दूसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान था.

Read More:

क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत हिंद महासागर क्षेत्र के चारों ओर तैनात हैं. बता दें कि एक दिन पहले भी भारतीय नौसेना ने एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया था। समुद्री डाकुओ ने ईरानी जहाज का अपहरण कर लिया था, जिसमें लगभग 17 क्रू सदस्य सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *