हलधर किसान। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी का तोहफा मिलने वाला है प्रदेश में इन दिनों किसानों से उनकी मूंग की फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रदेश सरकार कर रही है। अभी फसल खरीदी की लिमिट 25 क्विंटल ही है लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार की सहमति से किसानों से 40 क्विंटल करने जा रही है।किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि सचिव भारत सरकार मनोज आहूजा से चर्चा के उपरांत जारी एक बयान में कही है। मंत्री पटेल ने बताया कि मूंग खरीदी की मात्रा प्रति किसान 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल करने पर केंद्रीय सचिव ने सहमति जताई है और जल्द ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे।
किन जिलों में हो रही मूंग की खरीद
मध्यप्रदेश प्रमुख मूंग उत्पादक राज्यों में आता है, यहां पर बड़ी मात्रा में मूंग की फसल की खेती की जाती है, मध्य प्रदेश के 32 जिलों में मूंग की फसल हेतु 234750 किसानों ने 6 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की फसल का रजिस्ट्रेशन करवाया है। मूंग की खरीदी हेतु टोटल 741 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, इस वर्ष मूंग की खरीदी सरकार द्वारा काफी समय के बाद चालू की गई है, ऐसे में कई जरूरतमंद किसानों ने तो ओने – पौने दाम पर ही मूंग बेच दिए हैं।अब सरकार ने खरीदी की लिमिट बढ़ाकर किसानों को राहत दे रही है, जिससे किसानों का गुस्सा थोड़ा कम होगा।
कृषि मंत्री पटेल ने केंद्रीय सचिव को बताया कि..
कृषि मंत्री पटेल ने केंद्रीय सचिव को बताया कि किस प्रकार वन ग्रामों की फसलों का बीमा मध्यप्रदेश में किया गया। मंत्री पटेल ने केंद्र सरकार को यह सुझाव भी दिया कि जिस प्रकार मध्यप्रदेश में वन ग्रामों की फसलों का बीमा करा कर किसानों की फसलों की क्षति पूर्ति की राशि किसानों को दिलवाई गई। उसी प्रकार पूरे देश भर के वन ग्रामों की फसलों का बीमा करा कर देश के वन ग्रामों की फसलों का बीमा कराया जा सकता है।कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रत्येक वर्ष मार्च माह में ही चना, सरसों,मसूर की खरीदी करने का भी केंद्रीय सचिव को सुझाव दिया।