हलधर किसान | पशुपालन को बढ़ावा देने और दुग्ध उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने उज्जैन में प्रदेश में पहला डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज का निर्माण 46 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से राज्य में डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार ने दुग्ध उत्पादकों की उन्नति, आय में वृद्धि, प्रदेश में नई श्वेत क्रान्ति लाने, उच्च नस्ल के पशुओं की उपलब्धता बढ़ाने, दुग्ध उत्पादन की लाभप्रदता की वृद्धि, डेयरी टेक्नोलॉजी उच्च कौशल प्राप्त मानव संसाधनों की उपलब्धता और डेयरी टेक्नोलॉजी में आधुनिकता लाने के लिये शोध कार्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
पंचायत स्तर पर स्थापित की जाएगी दुग्ध सहकारी समिति

मध्य प्रदेश सरकार की योजना के तहत डेयरी उत्पादन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग, मशीनीकरण व उच्च स्तरीय मानव संसाधन प्रबंधन किया जा रहा है। दुग्ध संघ समितियों एवं दुग्ध उत्पादक किसानों के कल्याण, आय में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, दुग्ध संकलन को दोगुना करना, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दुग्ध सहकारी समिति स्थापित करने के लिये राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और मध्यप्रदेश दुग्ध फेडरेशन के समझौते का उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा बहुमत से प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन किया गया।
उज्जैन दुग्ध संघ की 43वीं वार्षिक साधारण सभा में दुग्ध समितियों एवं दुग्ध उत्पादकों की प्रमुख मांग दूध के प्रति किलो फैट के भाव में वृद्धि किये जाने की मांग को पूरा करते हुए 20 रुपये प्रति किलो फैट की वृद्धि की गई। वृद्धि के बाद नये भाव 740 रुपये प्रति किलो फैट होंगे।
संभागायुक्त एवं प्रशासक दुग्ध संघ गुप्ता ने कहा कि उज्जैन दुग्ध संघ द्वारा उच्च गुणवत्ता का दूध एवं दुग्ध के उत्पाद के निरन्तर उपलब्ध कराने पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा दुग्ध संघ को सर्वोच्च श्रेणी ‘ए+’ प्रदान की गई है। इसी क्रम में इंडियन डेयरी एसोसिएशन पश्चिम क्षेत्र द्वारा नागपुर में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा उज्जैन दुग्ध संघ को बेस्ट डेयरी प्लांट की श्रेणी में अवार्ड प्रदान किया गया है।
ये खबरें भी पड़े –
- आईआईटीएफ में कृषि मंडप बना आकर्षण का केंद्र, आधुनिक खेती की झलक देखने उमड़ी भारी भीड़
- धान की फसल पर गर्दन तोड़ ब्लास्ट रोग का खतरा, मौसम विभाग ने किसानों को दी तत्काल छिड़काव की सलाह
- मध्यप्रदेश के खरगोन में भूकंप के तेज झटके: 4.5 तीव्रता का भूकंप, खंडवा से इंदौर तक महसूस हुए कंपन
- मथुरा में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन का मंडल स्तरीय सम्मेलन संपन्न, व्यापारियों की एकजुटता पर दिया जोर
- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत की बड़ी पहल, उद्योगों को कम कार्बन तकनीक अपनाने पर जोर
