श्री अन्न को प्रतिष्ठा प्रदान कर छोटे किसानों की ताकत बढ़ाना प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्देश्य. श्री तोमर

WhatsApp Image 2023 03 02 at 6.35.08 PM

3 दिनी पूसा कृषि विज्ञान मेले में हजारों किसान शामिल, स्टार्टअप के स्टाल व तकनीकी प्रदर्शनी भी

हलधर किसान दिल्ली, 88174024860। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। मेले में हजारों किसानों के साथ ही वैज्ञानिकगण व स्टार्टअप के उद्यमी भी शामिल हुए हैं। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के माध्यम से दुनियाभर में श्री अन्न का व्यापक रूप से प्रचार.प्रसार किया जा रहा है, जिसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि भारत के 86 प्रतिशत छोटे किसानों की ताकत बढ़ें। मोटा अनाज ये छोटे किसान ही उगाते आए हैं, इन्हें समृद्ध करने के लिए प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज को श्री अन्न नाम से प्रतिष्ठा प्रदान कर अनेक कार्यक्रमों की आयोजना भी की है।
मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि छोटे किसानों के सर्वांगीण हित में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष प्रधानमंत्री श्री मोदी के चिंतन का परिणाम हैए उन्होंने ही भारत सरकार की तरफ से संयुक्त राष्ट्र को यह वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रधानमंत्री श्री मोदी 18 मार्च 2023 को दिल्ली में होने वाले वृहद समारोह में अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की विधिवत् लांचिंग करेंगे, जिसमें दुनियाभर के वैज्ञानिक, अन्य प्रतिनिधि व कई देशों के मंत्री शामिल होंगे। इस बार जी.20 की अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत के पास है और उन्होंने इसकी थीम रखी है. एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि से भारत, दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान हैए कृषक जितनी तरक्की करेगा, जितना समृद्ध होगा, देश उतनी तरक्की करेगा, उतना समृद्ध होगा, भारत को बढ़ाना है तो किसानों की ताकत बढ़ाना होगी।
श्री तोमर ने प्रगतिशील समर्पित किसानों को पुरस्कार प्रदान किए व प्रकाशनों का विमोचन किया। मेले में प्रमुख तकनीकों की विषयगत प्रदर्शनियां लगाई गई है, वहीं शोध संस्थानों, स्टार्टअप व उद्यमियों के स्टॉल भी लगे है, जिनका श्री तोमर ने अवलोकन किया व पूसा संस्थान के खेत भी देंखे। मेले में गेहूं, सरसों चना, सब्जियों, फूलों, फलों की महत्वपूर्ण किस्मों का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। किसानों, उद्यमियों, इनपुट एजेंसियों के स्टॉल भी है, वहीं किसान परामर्श स्टॉल किसानों की समस्याओं के समाधान में मदद कर रहे हैं। कार्यक्रम में आईसीएआर के महानिदेशक व डेयर के सचिव डाण् हिमांशु पाठक, आईएआरआई के निदेशक डा. एके सिंह, डा. रवींद्र पड़ारिया सहित अन्य अधिकारी, वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023 03 02 at 6.37.52 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *