लद्दाख में बनेगा दक्षिण पूर्व एशिया का पहला नाइट स्काई अभयारण्य

लद्दाख में होगी दक्षिण-पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी, जानें इसकी खासियतें।

लद्दाख में बनेगा दक्षिण पूर्व एशिया का पहला नाइट स्काई अभयारण्य   खगोल पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

हलधर किसान। देश का पहला नाइट स्काई सैक्चुअरी लद्दाख में स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी  केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की स्थापना की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी लद्दाख प्राईड के उद्घाटन अवसर पर दी।  

इस प्रदर्शनी का आयोजन मुख्य कार्यकारी पार्षद सीईसी ताशी ग्यालसन की पहल पर लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह द्वारा किया जाता है। मंत्री सिंह ने कहा कि हनले नाइट स्काई सैंक्चुअरी परियोजना के लिए लद्दाख सबसे उपयुक्त है, क्योंकि यह ठंडा रेगिस्तानी क्षेत्र है। अगले तीन महीने के भीतर यहां यहां खास अभ्यारण्य स्थापित किया जाएगा।  

खगोल.पर्यटन को बढ़ावा देगा और ऑप्टिकल, इन्फ्रा.रेड और गामा.रे दूरबीनों के लिए दुनिया के सबसे शीर्षस्थ स्थानों में से एक होगा। लद्दाख के चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से को भारत के पहले नाइट स्काई अभयारण्य रूप में स्थापित किया जाएगा।

लद्दाख के हनले में प्रस्तावित डार्क स्काई रिजर्व प्रोजेक्ट अगले तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। ये भारत में खगोलीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया जाएगा। लद्दाख में यूटी प्रशासन के बीच हुए समझौता के बाद इस प्रोजेक्ट पर तेजी कार्य होगा।

लद्दाख में होगा भारत का पहला डार्क स्काई रिजर्व

1.073 वर्ग किलोमीटर में फैला, नाइट स्काई रिजर्व चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है और भारतीय खगोलीय वेधशाला के निकटए भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान का दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा ऑप्टिकल टेलीस्कोप, 4500 मीटर की ऊंचाई पर हानले में स्थित है।

 ऐसे समय में जब देश चंद्रयान.3 और आदित्य.एल1 सौर मिशन की सफलता का उत्सव मना रहा है, यह डार्क स्काई रिज़र्व दुनिया में अपनी तरह के केवल 15 या 16 में से एक होने के कारण, खगोलज्ञों को आकर्षित करेगा। इस स्थान पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के हस्तक्षेप के माध्यम से स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करने वाली गतिविधियां होंगी।

Widget apcmwh

  15.000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर तीन औषधीय पौधों की व्यावसायिक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें संजीवनी बूटी शामिल है, जिसे स्थानीय रूप से सोला के नाम से जाना जाता है, जिसमें प्रचुर जीवन रक्षक और चिकित्सीय गुण हैं।

क्या है डार्क स्काई सैंक्चुअरी ?

एक डार्क स्काई सैंक्चुअरी सार्वजनिक या निजी भूमि है, जिसमें तारों वाली रातों की एक खास गुणवत्ता होती है। इसमें एक रात का पूरा एटमॉस्फेयर होता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जो आमतौर पर एक पार्क के आसपास होता है और प्रकाश प्रदूषण को प्रतिबंधित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *