हलधर किसान खरगोन। किसानों की मांग पर प्रदेश सरकार ने सोयाबीन समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के हित में कृत.संकल्पित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान करते हुए सोयाबीन का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 4892 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रदेश के किसान सोयाबीन के मूल्य को लेकर काफी चिंतित थे। राज्य सरकार द्वारा सोयबीन के निर्धारित समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया थाए जिसे केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की मांग को देखते हुए समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी के संबंध में दर वृद्धि के लिए मंत्रि.परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। इसमें समर्थन मूल्य 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 4 हजार 892 रुपये करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया। राज्य शासन के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
ये खबरें भी पड़े –
- दिल्ली में गूंजेगी टोंक की महिला किसान शक्ति, अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगी 50 महिला किसान
- पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुराने पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द
- मध्य प्रदेश में AIDA का सदस्यता अभियान: 9,624 कृषि आदान विक्रेताओं का पंजीयन, ₹28.87 लाख सदस्यता शुल्क राष्ट्रीय संगठन को जमा
- पशुधन बीमा के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च, किसानों को मिलेगा बीमा सेवाओं का आसान और पारदर्शी लाभ
- झांसी में जिलास्तरीय एग्रो इनपुट डीलर्स सम्मेलन सम्पन्न, व्यापारियों की एकजुटता पर दिया जोर
