किसान ने किराना के बाहर बाइक पर छोड़ा रुपयों से भरा बैग, पलक झपकते ही हुआ चोरी

WhatsApp Image 2023 03 15 at 11.43.00 AM 1

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, गेहूं की फसल बेचकर वापस घर लौट रहा था किसान

हलधर किसान। खरगोन जिले के गोगावां में फसल बेचकर लोटे किसान का रुपयों से भरा बैग फिल्मी स्टाइल में पलक झपकते ही गायब होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को किसान रुपयों से भरा बैग बाइक पर छोड़ किराना दुकान पर गया था। लौटने पर बेग चोरी का खुलासा हुआ। बेग में करीब 48 हजार रुपये थे। हालांकि चोंरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
मिली जानकारी ग्राम देवला के किसान सुरेश कुशवाह गेहूं की फसल बेचकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी के दौरान गोगावा में किराना दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करके किराना का सामान लेने चले गया। इसी दौरान गाड़ी पर पैसों से भरा बैग रखा हुआ था इसी दौरान एक बदमाश की उस पर नजर चली गई बदमाश में पैसों का बेग लेकर फरार हो गया। कुशवाह ने बताया मामले में जब पुलिस के पास फरियादी पहुंचा तो पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले एक सिस्टम फुटेज में एक युवक बेग चुराते नजर आया है। पुलिस आवेदन के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *