कृषि चौपाल में बताए मिर्च व सब्जी प्रबंधन के गुर

WhatsApp Image 2023 06 05 at 4.53.07 PM

हलधर किसान। खरगोन शहर के जैतापुर क्षेत्र स्थित मांगलिक भवन में सोमवार को मिर्च व सब्जियों के प्रबंधन, ट्रेक्टर रखरखाव व मिलेट्स की खेती पर विस्तृत चर्चा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रीन टीवी और धानुका द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिको, कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारियों ने किसानों को महत्वपुर्ण जानकारियां दी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से कई उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए। कृषि अनुसंधान केंद्र के सह- संचालक योगेंद्र जैन ने किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिक एसके त्यागी ने कहा कि जमीन की उर्वरक क्षमता बनाए रखने के लिए मृदा जांच एवं फसल चक्र अपनाने के लिए प्रेरित किया। किसानों से आग्रह किया कि पराली न जलाएं। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होती है। उसमें का लाभकारी जीवाणु आग में जलकर नष्ट हो जाते हैं। जिससे उपज अच्छी नहीं हो पाती है। सभी किसान बीज उपचारित कर बुवाई करें। जिससे पैदावार अच्छी होगी। उद्यानिकी विभाग के पर्वत सिंह बड़ोले ने उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को सब्जियों की जैविक खेती करने की सलाह दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिलेभर से आए कृषक मौजूद थे। अंशु कमार एवं सचिन ने बताया कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हुआ, जिसमें सही जवाब देने पर किसानों को पुरुस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *