Headlines

मध्य प्रदेश किसानों लिए खुशखबरी, 5 रुपये में मिलेंगे नवीन विद्युत कनेक्शन

5 रुपये में ग्रामीण कृषि पंप उपभोक्ताओं को मिलेंगे नवीन विद्युत कनेक्शन

यह ऑफर मध्य प्रदेश के किसानों को बिजली कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है।

हलधर किसान भोपाल :- देश में बड़ी संख्‍या में किसान कभी सिंचाई के लिए पानी की कमी, बिजली, कृषि पंप  जैसी समस्‍याओं से जूझते हुए खेती कर फसल उगाते हैं. इन व्‍यवस्‍थाओं को बनाने में ही उनकी सारी ऊर्जा लग जाती है. सिंचाई को लेकर अक्‍सर किसान बिजली कनेक्‍शन न मिलने की शिकायत भी करते हैं. लेकिन, मध्य प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में किसानों की यह समस्‍या अब दूर होने जा रही है. यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है.

मध्य प्रदेश के किसान मात्र पांच रुपये में स्थाई पंप कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।  जी हाँ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए ऐसे किसान जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के पास स्थित हैं, उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जायेगा।

सरकार ने शुरू की फार्मर रजिस्ट्री, रजिस्ट्रीधारक किसान को ही मिलेगा योजनाओं का लाभ

जल्‍द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उपभोक्ता का नवीन कनेक्शन का फार्म भरने की कार्यवाही भी कंपनी के मैदानी अमले द्वारा नियमानुसार की जाएगी। सुरक्षा निधि 1200 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर उपभोक्ता के प्रथम बिल में जोड़ी जाएगी

म.प्र.विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नियमों के अनुसार अब निम्न दाब (एलटी) पोल से उपभोक्ताओं द्वारा स्थापित होने वाली सर्विस लाइन में सुरक्षा नियमों की जॉच कर मात्र 5 रुपये  में ग्रामीण क्षेत्र में नवीन स्थाई कृषि कनेक्शन दिया जाएगा। कनेक्शन लेने के लिए  सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

बड़ी संख्‍या में डीजल पंप पर निर्भर किसान 

कई किसान खेतों की सिंचाई करने के लिए डीजल से चलने वाले पंप का उपयोग करते हैं। हालांकि, डीजल पंप से सिंचाई करने में किसानों की आय का एक बड़ा हिस्सा डीजल खरीदने में ही खर्च हो जाता है। ऐसे में जो उपज तैयार होती है उसमें किसानों को अच्छा लाभ नहीं मिल पाता है। वहीं डीजल से चलने वाले पंप से प्रदूषण भी काफी अधिक होता है, जिसका बुरा असर वातावरण पर पड़ता है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार किसानों के लिए मात्र पांच रुपये में स्थाई पंप कनेक्शन प्राप्त करा रही है। यह ऑफर मध्य प्रदेश के किसानों को बिजली कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है।

अस्‍थाई कनेक्शन वाले किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे

सीएम मोहन यादव ने राज्‍य के विकास को लेकर रोडमैप की जानकारी दी, उन्‍होंने कहा कि सरकार प्रदेश की इकोनॉमी को दोगुना करेगी, इसके लिए अगले चार साल में एक लाख 25 हजार अस्थाई बिजली कनेक्शन वाले किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे. इससे किसान बिजली आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनेंगे. सीएम मोहन यादव ने कहा कि अगले पांच साल में सिंचाई क्षमता 50 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर एक करोड़ हेक्टेयर की जाएगी. इसके अलावा जो पशुपालकों 10 गायों से अधिक गाय का पालन करेंगे उन्हें सब्सिडी दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *