वास्तु पूजा मिथ्या नही, विधिपूर्वक संस्कार करना ही वास्तुपूजा है

WhatsApp Image 2023 04 25 at 9.34.26 PM

हलधर किसान। हलधर किसान अपने पाठको के लिए ज्योतिष से जुड़ी रोचक जानकारियों के लिए प्रकांड पंडितों से विशेष चर्चा प्रकाशित कर रहे है। आज के अंक में प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य, परम मुनि भक्त डॉ. सुदीप जैन सोनी से वास्तू पूजा के महत्व को लेकर जानकारी साझा कर रहे है। श्री सोनी के अनुसार कि सनातन धर्म में कोई भी संस्कार, पूजा मिथ्या नही यह कर्मभूमि के मनुष्यों के लिए जरुरी होती है। शास्त्र में सृष्टि के पांच मुख्य तत्वों का बहुत महत्व माना गया है। आकाश, पृथ्वी, जल, अग्नि और वायु ये प्रमुख पांच तत्व हैं, वास्तु शांति में इन पांच तत्वों और सभी दिशाओं की शांति करवाई जाती है। जिससे हर तरह के वास्तु दोष के प्रभाव को दूर किया जाता है। गृह प्रवेश से पहले गृह प्रवेश पूजा या वास्तु शांति करवाना बहुत जरुरी होता है। लेकिन इसे एक शुभ मुहूर्त में ही करवाना चाहिए। इन्हीं में से एक पूजा वास्तु पूजा भी है, जहां हम अपनी सुख. सुविधा, देवताओ की पूजन भक्ति के लिए स्थान बनाते है उनके लिए वास्तु पूजा जरुरी होती है। यह पूजा इसलिए जरुरी होती है कि यदि उस जगह पर कोई दोष होगा तो वह दूर होता है। इससे शारीरिक, मानसिक शांति के साथ प्राकृतिक आपदाओं में भी राहत मिलती है। यह जरुरी इसलिए है कि हम कर्मभूमि के मनुष्य इस पंचमकाल के अंदर मकान, भूमि, मंदिर आदि बनाएंगे तो वह भूमि केवल हमारी नही, हमसे पहले उस भूमि पर विभिन्न अदृश्य देवताओं के भवन भी होते है, उससे उनका लगाव होता है। ऐसे में अपनी सुख. संपत्ति के लिए हम निर्माण करते है, उस पर पहले से रहने वाली अदृश्य शक्तिों को वास्तु पूजा में आमंत्रण कर संतुष्ट करने के लिए वास्तु पूजा जरुरी होती है। वास्तु पूजा कोई मिथ्या नही है, यह इस पूजा में हम उन सभी का आह्वान करते है, भले ही यह हमारे आराध्य नही है, लेकिन उनका आह्वान करते है, जिससे उन्हें संतुष्टि मिले। भवन एवं भूमि की हर परिवर्तन स्थिति में यह संस्कार होना जरुरी है, भवन व्यक्ति का आवासखंड है, भवन बनने पर कई आशाएं होती है। यह आशाएं तक पूरी होती है जब वह भवन सजीव हो। नवीन भूमि पर निर्माण से पहले वास्तू पुजा जरुर करें, क्योंकि आपके पास जमीन आने से पहले जंगली जानवर या कोई अन्य भी इस जमीन से लगाव रखते रहे है। विधिपूर्वक संस्कार करना ही वास्तुपूजा है। वास्तु पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू परंपरा है जिसका पालन अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि को बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह किसी के जीवन और घर में संतुलन बनाए रखने का एक तरीका भी माना जाता है। वास्तु पूजा के महत्व को बढ़ा.चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता, क्योंकि यह किसी के जीवन स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डॉ. सुदीप जैन सोनी, मोबाईल 9413042499

https://www.facebook.com/drsudeepsoni

(नोट: उक्त जानकारी ज्योतिष के अनुसार प्रकाशित है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *