हलधर किसान , खरगोन। जिले के ग्राम ऊन में इन दिनों जंगली सुअर और नीलगाय किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए है। इस साल मानसून की बारिश बेहतर होने से बंपर उत्पादन होने की उम्मीद जता रहे किसानों के लिए खेतों में खड़ी फसलों को जंगली जानवरों से बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। जंगली सुअर और नील गाय न केवल फसलों को चट कर रहे बल्कि खदेड़ भी रही है। इन जावरों से निजात पाने के लिए किसानों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।

मंगलवार को बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। गणेश पाटीदार, चंद्रकला, गायत्री, उषा, रमिला आदि ने बताया कि ऊन बुजुर्ग में करीब 250 से अधिक संख्या में जंगली सुअर और नीलगाय का झंूड घुम रहा है, जो आए दिन किसी न किसी खेत में घुसकर फसलों को चौंपट कर रहा है।
वन विभाग को कई बार शिकायतें कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही कि जा रही, नतीजतन खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। मक्का, कपास, सोयाबीन आदि फसलों को नीलगाय खाकर व रौंद कर खराब कर रही हैं। फसलें बचाने के लिए किसानों को रात.दिन रखवाली करना पड़ रही है। किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि समय रहते इन्हें नही रोका गया तो फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी, हमारी मांग है कि कलेक्टर इस मामले में संज्ञान लेकर इन जंगली जानवरो को खदेडऩे के निर्देश दे।
ये भी पढ़ें –
- “गोबरधन योजना: स्वच्छता, ऊर्जा और रोजगार का नया ग्रामीण मॉडल”
- कृषि बजट 2026-27: किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
- करही सहकारी बैंक केस में कड़ा संदेश: लोन नहीं चुकाया तो जेल तय
- कृषि योजनाओं के प्रचार हेतु निकली बाइक रैली, जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने किया भव्य स्वागत
- कृषि सचिव के बुलावे पर दोबारा मंत्रालय पहुंचे आदान विक्रेता संघ पदाधिकारी
