हलधर किसान , खरगोन। जिले के ग्राम ऊन में इन दिनों जंगली सुअर और नीलगाय किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए है। इस साल मानसून की बारिश बेहतर होने से बंपर उत्पादन होने की उम्मीद जता रहे किसानों के लिए खेतों में खड़ी फसलों को जंगली जानवरों से बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। जंगली सुअर और नील गाय न केवल फसलों को चट कर रहे बल्कि खदेड़ भी रही है। इन जावरों से निजात पाने के लिए किसानों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है।

मंगलवार को बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। गणेश पाटीदार, चंद्रकला, गायत्री, उषा, रमिला आदि ने बताया कि ऊन बुजुर्ग में करीब 250 से अधिक संख्या में जंगली सुअर और नीलगाय का झंूड घुम रहा है, जो आए दिन किसी न किसी खेत में घुसकर फसलों को चौंपट कर रहा है।
वन विभाग को कई बार शिकायतें कर चुके है लेकिन कोई सुनवाई नही कि जा रही, नतीजतन खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो रही है। मक्का, कपास, सोयाबीन आदि फसलों को नीलगाय खाकर व रौंद कर खराब कर रही हैं। फसलें बचाने के लिए किसानों को रात.दिन रखवाली करना पड़ रही है। किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि समय रहते इन्हें नही रोका गया तो फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी, हमारी मांग है कि कलेक्टर इस मामले में संज्ञान लेकर इन जंगली जानवरो को खदेडऩे के निर्देश दे।
ये भी पढ़ें –
- पश्चिम बंगाल के ग्रामीण विकास को मिली बड़ी सौगात, केंद्र ने मंजूर कीं 1700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं
- उज्जैन में कृषि आदान व्यापारियों का महाकुंभ: ऑनलाइन अवैध कारोबार पर सख्त चेतावनी
- नेशनल जूलॉजिकल पार्क में डिजिटल क्रांति
- उज्जैन में 7 जून को कृषि आदान विक्रेताओं का महाकुंभ, प्रदेशभर से पदाधिकारियों को एकजुट होने का आह्वान
- उन्नत कृषि महोत्सव की घोषणा अब बनेगी खेतों में बदलाव की ठोस कहानी
