Headlines

मध्यप्रदेश किसान क्विज के 165 विजेताओं की चमकी किस्मत, किसी को मिला ट्रैक्टर तो किसी को बुलेट और ई-स्कूटर!

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

40 हजार किसानों ने लिया था ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा, प्रत्येक जिले से चुने गए तीन विजेता; स्थापना दिवस पर किया गया सम्मानित

हलधर किसान | भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए एक अनूठी पहल उत्साह और आकर्षण का केंद्र बन गई है। खेती-किसानी, कृषि तकनीक और शासन की योजनाओं से किसानों को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित मध्यप्रदेश किसान क्विज प्रतियोगिता के 165 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस प्रतियोगिता में किसी किसान की किस्मत ट्रैक्टर के रूप में चमकी, तो किसी को बुलेट मोटरसाइकिल और किसी को ई-स्कूटर मिला। प्रदेश के सभी 55 जिलों से तीन-तीन विजेताओं का चयन कर उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में इन विजेता किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य किसानों को केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उन्हें कृषि क्षेत्र से संबंधित ज्ञान और गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना भी था।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विजेता किसानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सम्मानित किया।

40 हजार किसानों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

वीर भारत न्यास के सहयोग से प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन किसान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक किया गया था। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के करीब 40 हजार किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसानों से कृषि, खेती-किसानी, आधुनिक तकनीक और शासन की विभिन्न योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए।

प्रतियोगिता में प्राप्त मेरिट और लॉटरी के आधार पर प्रदेश के 55 जिलों से कुल 165 विजेताओं का चयन किया गया। प्रत्येक जिले से तीन किसानों को पुरस्कार के लिए चुना गया। पुरस्कारों की श्रेणी भी आकर्षक रखी गई, जिससे अधिक से अधिक किसानों को भागीदारी के लिए प्रेरणा मिल सके।

प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार में बुलेट मोटरसाइकिल और तृतीय पुरस्कार के रूप में ई-स्कूटर प्रदान किया गया। इस तरह प्रदेश के किसानों को कुल 55 ट्रैक्टर, 55 बुलेट मोटरसाइकिल और 55 ई-स्कूटर पुरस्कार स्वरूप दिए गए।

जिला स्तरीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने सौंपी चाबियां

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 71वें आयोजन के दौरान अलग-अलग जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में विजेता किसानों को पुरस्कार वितरित किए गए। ग्वालियर में प्रथम पुरस्कार विजेता कृष्णा रावत को 7.26 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक और ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार विजेता रामबरन सिंह परिहार को 1.68 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक और बुलेट की चाबी मिली, जबकि तृतीय पुरस्कार विजेता कुबेर सिंह बघेल को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर प्रदान किया गया।

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां जितेंद्र मौर्य को 7.26 लाख रुपये का ट्रैक्टर, गोपाल सिंह चौधरी को 1.68 लाख रुपये की बुलेट और शैलेंद्र पटेल को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर दिया गया।

देवास में मनोहर पंवार को 6.80 लाख रुपये का ट्रैक्टर, विशाल यशोना को 1 लाख 72 हजार 444 रुपये की बुलेट तथा ओमप्रकाश वैष्णव को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर मिला। इसी प्रकार बैतूल में कमराज काले को 7.26 लाख रुपये का ट्रैक्टर, प्रद्युम्न उइके को 2.64 लाख रुपये की बुलेट और चेतन चौहान को 1.20 लाख रुपये का ई-स्कूटर प्रदान किया गया।

शहडोल में प्रथम पुरस्कार विजेता ब्रजराज सिंह जोधावत को विधायक मनीषा सिंह ने ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर सम्मानित किया। वहीं उज्जैन में रोहित अंजना, संजय बादल और शंकरलाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

यहां देखें मध्यप्रदेश के 55 जिलों के सभी 165 विजेताओं की सूची

किसान क्विज प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं के नाम जिलेवार इस प्रकार हैं। सूची में प्रत्येक जिले के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों के नाम दिए गए हैं।

क्र.जिलाप्रथम पुरस्कारद्वितीय पुरस्कारतृतीय पुरस्कार
1श्योपुरविपिन रावतजगदीश मीणासंजय मीणा
2मुरैनारामजी लाल धाकड़राजवीर रावतराजन सिंह
3भिंडजगमोहन बघेलसरदार सिंहकोमल श्री
4ग्वालियरकृष्णा रावतरामवरन सिंहकुबेर सिंह बघेल
5शिवपुरीउमेश कुमार लोधीदिनेश सिंह दांगीअखिल धाकड़
6गुनाअंगूरी अग्रवालराहुल नामदेवप्रियांश यादव
7अशोकनगरउपेन्द्र यादवगजराज सिंह लोधीसंजीव लोधी
8दतियाजितेन्द्र अहिरवारगोविंद माझीदामोदर प्रसाद पाण्डे
9देवासमनोहर पवारविशाल यशोनाओमप्रकाश वैष्णव
10रतलामजितेन्द्र गुर्जरराम राठौरकृष्ण पाल सिंह डोडिया
11शाजापुरतेजकुंवर बाई परमारविशाल पाटीदारअरविंद पटेल
12आगर-मालवापवन कुमारमोतीलाल सोंधियाबगडू सिंह
13मंदसौरखुमान सिंहअर्जुन पाटीदारपूजा कुमारी शर्मा
14नीमचजुगल गरसियाभंवर सिंह तोमरचंद्रप्रकाश धनगर
15उज्जैनरोहित अंजनासंजय बादलशंकरलाल
16इंदौरजितेन्द्र मौर्यगोपाल सिंह चौधरीशैलेन्द्र पटेल
17धारकिशोर यादवहीरा सिंह चौहानउदय पाटीदार
18अलीराजपुरकमल सिंह डुडवेकिस्मत मंडलोईकैलाश मीनाबा
19झाबुआनरेन्द्र पोरवालअरुण बरियामोती मैदा
20खरगोनश्याम पाटीदारसंगीता पाटीदारराम विलास बिरला
21बड़वानीराकेश सस्तेराधेश्याम चौहानसुनील काग
22खण्डवाविनोद पवारसोनाली चौहानलालू यादव
23बुरहानपुरपवन गढ़वेअभय महाजननीलेश चौधरी
24भोपालसंदीप वर्मासुहानी राजपूतसमीर गोंड़
25सीहोरहर्ष यादवरमेशचंद्र पवारचेनप्रकाश साहू
26रायसेनसतमेश बघेलसदाशिव पाठकबबलू शर्मा
27राजगढ़नवीन मीणाराधेश्याम दांगीविष्णु प्रसाद
28विदिशाप्रसेन सिंहसूर्यभानु रघुवंशीमहेन्द्र मीणा
29बैतूलकमरजा कालेप्रद्युम्न उइकेचेतन चौहान
30नर्मदापुरमवीरेन्द्र लोवंशीराममूर्ति चौधरीनवीन शुक्ला
31हरदाकपिल जाटवपंकज मोरछल्लेरामचंद्र खोरे
32सागरजयहिन्द राजपूतसंदेश ठाकुरयश जैन
33दमोहसंध्या जैनरागिनी पटेलहरिशचंद्र कुर्मी
34पन्नाश्रीकृष्ण पटेलराजपाल लोधीसुखेंद्र पटेल
35छतरपुरजसवंत सिंहदेवेन्द्र लोधीअरविंद कुशवाह
36टीकमगढ़अखलेश यादवजितेन्द्र यादवरतिराम यादव
37निवाड़ीराजेन्द्र कुमार कुशवाहपुष्पेन्द्र यादवप्रेमवती कुशवाह
38जबलपुरअनिल पटेलआशीष लोधीभरतलाल साहू
39कटनीराजाराम पटेलउमाकांत यादवउर्मिलाबाई लोधी
40नरसिंहपुरअरविंद कुमार मेहरामूलचंद साहूनरेन्द्र गिरी गोस्वामी
41छिंदवाड़ाचंद्रा चंद्रवंशीपूजा साहूमनोज चंद्रवंशी
42पांढुर्णालक्ष्मीकांत किंकरराधेश्याम धारपुरेरोशन कापसे
43सिवनीविकास पंचेश्वरसत्यम राजपूतप्रदीप पाण्डे
44मंडलाशालू बड़गैयादेवू सिंह मरावीपार्वती मरावी
45डिण्डोरीविकास ठाकुरगिरीशमूलचंद परस्ते
46बालाघाटदिवला पटलेमनोज हरिनखेरेकविता शिव
47रीवासंतोष द्विवेदीअरुण कुमार द्विवेदीजयदीप सिंह
48सिंगरौलीआशीष सिंहरीतेश कुमार बैससुदामा प्रसाद बैस
49मऊगंजदिनेश कुशवाहप्रेमशंकर मिश्राअमोल चतुर्वेदी
50शहडोलबृजराज सिंह जोधावतजवाहरलाल पाण्डेदीपक चौरसिया
51अनूपपुरचंदन सिंहतेजू सिंहनथ्थूलाल यादव
52उमरियारामप्रमोद गुप्तादुलीचंद गुप्तानयन तिवारी
53सीधीप्रांशु गुप्ताराजेन्द्र गुप्तासुनील कुमार पाण्डे
54सतनाविद्या सोनीरजनीश पटेलरोहन मिश्रा
55मैहरकृष्णा तिवारीओमप्रकाश मिश्रारवि कुमार यादव

किसानों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

मध्यप्रदेश किसान क्विज प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया है कि खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नए और रोचक माध्यम अपनाए जा सकते हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिए करीब 40 हजार किसानों तक पहुंचना और प्रदेश के प्रत्येक जिले से विजेताओं का चयन करना इस पहल की व्यापकता को दर्शाता है।

ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर जैसे पुरस्कारों ने प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण दिया, लेकिन इसका सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। ऐसी पहलें निरंतर आयोजित होती रहें तो किसानों को नई तकनीक, योजनाओं और खेती में हो रहे बदलावों की जानकारी प्राप्त करने के लिए बेहतर मंच मिल सकता है।

यह भी पढेंः- दीपावली पर बन रहा तीन दुर्लभ योगों का महासंयोग, आयुष्मान योग में होगा मां लक्ष्मी का पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *