Headlines

क्यो किसानों ने कसरावद, इंदौर रोड पर किया चक्काजाम, बिजली विभाग के खिलाफ क्यो लगाए नारे, देखिए हलधर किसान की यह रिपोर्ट

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

हलधर किसान, खरगोन। क्षेत्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों में बिजली विभाग द्वारा शेड्यूल मे किये गए बदलाव से आक्रोश देखा जा रहा है। शनिवार को शहर से लगे गांवो के 7 ग्रिडों के किसानों ने कसरावद रोड स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यालय में अधिकारी के नही मिलने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया। शहर का खरगोन- इंदौर मुख्य मार्ग के साथ ही खंडवा- बड़ौदा चित्तौड़गढ़- भुसावल स्टेट हाइवे को जोड़ने वाला मार्ग होने से देखते ही देखते सेकड़ो वाहनों के पहिये थम गई। कोई बस, कोई चार पहिया तो कोई दो पहिया वाहनों पर जाम खुलने का इंतजार करने को मजबूर रहा। मामले के8 गम्भीरता देख मेनगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसानों को रास्ता खाली करने की समझाइश दी लेकिन सफल नही हो सके। किसानों ने बताया पहले दिन में 10 घण्टे बिजली दे रहे थे याब अचानक रात 7 से 2 बजे याने 7 घण्टे का समय कर दिया। जबकि रात् में सिंचाई करना सम्भव नही है। खरीफ सिजन में खेतों से रास्ते में हरियाली, झाड़ियों के साथ ही खेत मे भी फसलो की ऊंचाई अधिक है। ऐसे में खेतों के बीच सिंचाई करने के दौरान जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बना रहता है। वही रात में तकनीकी खराबी आने पर भी यदि बिजली चली गई तो कैसे आवाजाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *