Headlines

एक पखवाड़े में 56 लाख टन धान की सरकारी खरीदी

एक पखवाड़े में 56 लाख टन धान की सरकारी खरीदी

खरगोन। देश में चल रही धान कटाई के बीच केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन की चावल उपज खरीद तेज कर दी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर के पहले पखवाड़े याने 15 अक्टूबर तक तक देश में 56.04 लाख टन धान की खरीद हुई है। सरकारी खरीद की रफ्तार पिछले साल से अधिक बताई गई है,

जो खाद्य सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छा संकेत है। देश में हो रही खरीदी के इस आंकड़े में हरियाणा आगे है। हरियाणा में इस साल खरीद 25 सितंबर से ही शुरू हो गई थी, जबकि तमिलनाडु में 1 सितंबर से खरीदी चल रही। दूसरी ओर पंजाब और पश्चिम यूपी में 1 अक्टूबर से इसकी शुरुआत की गई ह। पूर्वी उत्तर प्रदेश में खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी, क्योंकि वहां फसल की कटाई देर से शुरू होती है। 

पंजाब से 15 अक्टूबर तक 19.70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है, जबकि हरियाणा ने पंजाब को भी पीछे छोछ़ते हुए 33.14 लाख मीट्रिक टन की खरीद कर ली है। ये दोनों राज्य धान की खरीद में सबसे आगे हैं।

पंजाब कई साल से इस मामले में पहले नंबर पर बना हुआ है। धान की खरीद के मामले में तेलंगाना और छत्तीसगढ़ भी आगे रहते हैं लेकिन इस साल अभी वहां पर खरीद शुरू नहीं हुई है। तमिलनाडू में 2.83 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है।  

कब कितनी हुई खरीद

खरीफ  मार्केटिंग सीजन 2022.23 में 847.66 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जो 2020.21 के मुकाबले करीब 10 लाख मीट्रिक टन कम है। साल 2021.22 में 857.30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। जबकि 2020.21 में रिकॉर्ड 895.65 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गई थी।

अगर चावल के टर्म में देखा जाए तो 2022.23 में 569.46 लाख टन की खरीद हुई थी। जबकि 2020.21 में रिकॉर्ड 602.45 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदा गया था।  2023.24 के लिए सामान्य धान की एमएसपी 2183 ग्रेड ए की 2203 रुपये प्रति क्विंटल है।  इस खरीफ सीजन में धान का रकबा पिछले साल के 404.27 हेक्टेयर के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक यानी 411.96 लाख हेक्टेयर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *