व्यापारी से बीज प्रमाणीकरण टैग जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत
हलधर किसान। बीज प्रमाणीकारण के नाम पर व्यापारी से रिश्वत लेने वाली सीड इंस्पेक्टर तृष्णा चौहान को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त दल ने बीज व्यापारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। लोकायुक्त निरीक्षक मंजू तिर्की, निरीक्षक स्वप्निल दास एवं 5 सदस्यीय दल ने मंगलवार दोपहर बीज निगम कार्यालय में यह कार्रवाई की।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिंडरई भोमा के बीज व्यापारी व तान्या समिति के अध्यक्ष शिवनाथ पिता रामकरण चंद्रवंशी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कि है कि गेहूं के एक हजार क्विंटल बीज के प्रमाणीकरण और टैग जारी करने के लिए बीज निगम कार्यालय में पदस्थ बीज प्रमाणीकरण अधिकारी (सीड इंस्पेक्टर) ने उक्त टेगो पर अपने हस्ताक्षर के लिए प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये की दर से रिश्वत की मांगी की है।
इस पर व्यापारी ने 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई। अधिकारी कि कार्यप्रणाली से परेशान होकर व्यापारी ने सात नवंबर को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी।
योजनाबद्ध तरीके से की कार्रवाई
कार्रवाई करने सिवनी पहुंचे लोकायुक्त दल के प्रभारी स्वप्निल दास ने बताया है कि व्यापारी की शिकायत पर रिकार्डिंग कराई गई। साथ ही तथ्य जुटाए गए। इसके बाद बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई गई।
योजना के तहत मंगलवार 12 दिसंबर के दिन व्यापारी को घूस के 20 हजार रुपए देने बीज निगम कार्यालय भेजा गया। जैसे ही व्यापारी शिवनाथ चंद्रवंशी अधिकारी को घूस के रुपये दिए लोकायुक्त दल ने धरदबोचा।
- मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी! गेहूं की इन 5 उन्नत किस्मों से मिलेगी बंपर पैदावार, क्षमता 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तकहमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓ हलधर किसान | कृषि समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश में रबी सीजन की तैयारियों के बीच गेहूं की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस बार किसान यदि सही किस्म का चयन करके वैज्ञानिक तरीके से खेती करें, तो बेहतर उत्पादन हासिल कर सकते हैं। गेहूं की अच्छी पैदावार…
- बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च, सिर्फ 1-2 रुपये में मिलेगी सुरक्षा; भोपाल में बनेगी 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैबहमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓ हलधर किसान भोपाल। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पशुपालन और पोल्ट्री क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में बर्ड फ्लू (H5N1) की देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित…
- प्रोजेक्ट चीता को मिली बड़ी सफलता: बोत्सवाना से आई मादा चीता ने जंगल में दिया चार शावकों को जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हुईहमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓ भारत में चीता संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि, प्राकृतिक वातावरण में बढ़ रही चीतों की आबादी; केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वनकर्मियों और विशेषज्ञों के प्रयासों को सराहा हलधर किसान नई दिल्ली। भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की आबादी को फिर से स्थापित करने के राष्ट्रीय प्रयासों को…
- समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ गए स्व. विनोद जैन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाबहमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓ विधायकों सहित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, कृषि आदान क्षेत्र में योगदान को किया याद जैन परिवार की अनूठी पहल, श्रद्धांजलि सभा में वितरित किए पौधे; विधायक सचिन यादव ने पुत्र विवेक जैन को गले लगाकर बंधाया ढांढस हलधर किसान खरगोन। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं…
- आईआईटीएफ में कृषि मंडप बना आकर्षण का केंद्र, आधुनिक खेती की झलक देखने उमड़ी भारी भीड़हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓ 27 नवंबर तक प्रतिदिन खुला रहेगा कृषि मंडप, डिजिटल कृषि, प्राकृतिक खेती, मिलेट्स और आधुनिक तकनीकों की प्रदर्शनी बनी लोगों की पहली पसंद हलधर किसान नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में इस बार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से स्थापित कृषि मंडप लोगों के आकर्षण…





