व्यापारी से बीज प्रमाणीकरण टैग जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत
हलधर किसान। बीज प्रमाणीकारण के नाम पर व्यापारी से रिश्वत लेने वाली सीड इंस्पेक्टर तृष्णा चौहान को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त दल ने बीज व्यापारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। लोकायुक्त निरीक्षक मंजू तिर्की, निरीक्षक स्वप्निल दास एवं 5 सदस्यीय दल ने मंगलवार दोपहर बीज निगम कार्यालय में यह कार्रवाई की।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिंडरई भोमा के बीज व्यापारी व तान्या समिति के अध्यक्ष शिवनाथ पिता रामकरण चंद्रवंशी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कि है कि गेहूं के एक हजार क्विंटल बीज के प्रमाणीकरण और टैग जारी करने के लिए बीज निगम कार्यालय में पदस्थ बीज प्रमाणीकरण अधिकारी (सीड इंस्पेक्टर) ने उक्त टेगो पर अपने हस्ताक्षर के लिए प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये की दर से रिश्वत की मांगी की है।
इस पर व्यापारी ने 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई। अधिकारी कि कार्यप्रणाली से परेशान होकर व्यापारी ने सात नवंबर को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी।
योजनाबद्ध तरीके से की कार्रवाई
कार्रवाई करने सिवनी पहुंचे लोकायुक्त दल के प्रभारी स्वप्निल दास ने बताया है कि व्यापारी की शिकायत पर रिकार्डिंग कराई गई। साथ ही तथ्य जुटाए गए। इसके बाद बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई गई।
योजना के तहत मंगलवार 12 दिसंबर के दिन व्यापारी को घूस के 20 हजार रुपए देने बीज निगम कार्यालय भेजा गया। जैसे ही व्यापारी शिवनाथ चंद्रवंशी अधिकारी को घूस के रुपये दिए लोकायुक्त दल ने धरदबोचा।
- कृषि उपज मंडी के बंपर ड्रॉ में नागझिरी के किसान की चमकी किस्मत, मिला 35 एचपी ट्रैक्टर5 साल बाद दोबारा शुरू हुई कृषि विपणन पुरस्कार योजना, 6,804 कूपनों में से 21 किसानों का हुआ चयन खरगोन। किसानों को अपनी कृषि उपज मंडी में बेचने के लिए प्रोत्साहित करने और बेहतर विपणन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित कृषि विपणन पुरस्कार योजना के तहत शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर…
- आज 17 अगस्त से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने किसानों को किया सतर्कहलधर किसान नई दिल्ली। देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 अगस्त से कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम दिशा…
- पशुपालकों को बड़ी सौगात! अलवर में बनेगी 5 लाख लीटर क्षमता वाली सरस डेयरीहलधर किसान राजस्थान । अलवर राजस्थान के पशुपालकों, किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ी पहल की है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अलवर में राज्य सरकार के 6,453 करोड़ रुपये की लागत वाले 954 विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर…
- राजस्थान और तेलंगाना को कृषि योजनाओं के लिए 605.71 करोड़ की बड़ी मंजूरीभोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान और तेलंगाना के किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) और कृषोन्नति योजना (KY) के तहत कुल 605.71 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसमें राजस्थान को 340.59 करोड़ रुपये…
- साथी पोर्टल के खिलाफ एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की बड़ी कानूनी जीत, रजिस्टर्ड सदस्यों को हाईकोर्ट से स्थगनहलधर किसान | कृषि व्यापार उत्तर प्रदेश में बीज विक्रय के लिए साथी पोर्टल की अनिवार्यता को लेकर चल रहे विवाद के बीच एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन को बड़ी कानूनी सफलता मिली है। संगठन की ओर से दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 अगस्त 2026 को स्थगन आदेश जारी किया है। संगठन का दावा…





