पुलिस की नौकरी छोड़ शुरू की चन्दन की खेती, अब 10 राज्यों में 50 एकड़ में खेती कर रहे हैं
हलधर किसान। चंदन की खेती कमाई का एक बेहतर जरिया हो सकता है. इसमे कई युवाओ के साथ नॉकरी पेशा भी रुचि ले रहे है।
गोरखपुर जिले में एक जगह है पादरी बाजार. यहां का एक युवक इन दिनों खूब चर्चा में है. वजह है सफेद चंदन की खेती, वो भी पुलिस की नौकरी छोड़कर. साल 1998 में पुलिस सर्विस में आने के बाद अविनाश ने वर्ष 2005 में खेती के लिए पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया.
सिर्फ 5 पौधे से से खेती की शुरुआत करने वाले अविनाश आज 10 राज्यों में 50 एकड़ क्षेत्र में सफेद चंदन की खेती कर रहे हैं. बस अब वह चंद वर्षों का इंतजार कर रहे हैं. उनको उम्मीद है कि 10 साल पूरा होते ही करोड़ों की इनकम होगी.
साल 2012 में आया सफेद चंदन की खेती का विचार
अविनाश कुमार यादव के मुताबिक सफेद चंदन की खेती का विचार उनके मन में साल 2012 में आया था. प्रयोग के तौर पर 5 से 7 पौधा अपने खेत में लगाया था. ये पौधे बेहद तेजी बढ़ने लगे. इससे लगा कि आने वाले वक्त में इसकी खेती से काफी फायदा हो सकता है.

फिर कर्नाटक से 50 सफेद चंदन के पौधा लेकर आए. एक पौधे की कीमत 200 रुपये थी.अविनाश बताते हैं कि मेरा बचपन से रूझान खेती-किसानी तरफ रहा है.अब तक देश के 80 कृषि विज्ञान केंद्र और 25 कृषि विश्वविद्यालय का दौरा करके खेती के नई-नई तकनीक की जानकारी ले चुका हूं. खेतों में जो चंदन के पौधे लगाए हैं. अब धीरे-धीरे पेड़ बनने की दिशा में हैं.
सफेद चंदन को देखभाल की अधिक जरूरत नहीं
अविनाश कहते हैं कि सफेद चंदन के पौधों को अधिक देखभाल की जरूरत नहीं है. बंजर जमीन पर भी इसकी की खेती की जा सकती है.
इसको कम पानी की जरूरत होती है. सफेद चंदन के पेड़ है की ऊंचाई 15 से 20 फीट होती है. और इसको तैयार होने में 15-20 साल लगते हैं. सफेद चंदन को बढ़ने के लिए किसी सहायक पौधे की जरूरत होती है.
अरहर के पौधे के तौर पर इसका उपयोग कर सकते हैं. अरहर की फसल से चंदन को नाइट्रोजन तो मिलता ही है साथ ही इसके तने और जड़ों की लकड़ी में सुगंधित तेल का अंश बढ़ता जाता है.
कई प्रोडक्ट बनाने में काम आता है सफेद चंदन की खेती
सफेद चंदन की इस्तेमाल औषधीय बनाने, साबुन, अगरबती, कंठी माला, फर्नीचर, लकड़ी के खिलौने, परफ्यूम, हवन सामग्री बनाने में होता है. एक एकड़ जमीन पर सफेद चंदन के 410 पौधे लगाए जा सकते हैं. पौधों के बीच कम से कम 10 फीट की दूरी होना जरूरी है. एक एकड़ में सफेद चंदन के पौधे लगाने में करीब 1 लाख रुपये तक की लागत आती है.
- पश्चिम बंगाल में मत्स्य पालन और जलीय कृषि के विकास को नई गति देने की तैयारीकेंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी करेंगे समीक्षा बैठक की सह-अध्यक्षता, उत्पादन बढ़ाने और बाजार संपर्क मजबूत करने पर रहेगा जोर कोलकाता, 21 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल में मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र की अपार संभावनाओं को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार अब इसके समग्र एवं सतत विकास के लिए…
- एग्रो इनपुट को UPI के MDR शुल्क से मुक्त रखने की मांग, ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को लिखा पत्रराष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री ने खाद, बीज, कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदानों के लिए विशेष छूट की उठाई मांग हलधर किसान नई दिल्ली। देशभर के किसानों और कृषि आदान विक्रेताओं से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी है। संगठन के राष्ट्रीय…
- इंदौर में कृषि आदान विक्रेता संघ ने उपसंचालक कृषि से की मुलाकात, ई-टोकन प्रणाली पर हुई महत्वपूर्ण चर्चासंगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त उपसंचालक कृषि का किया स्वागत, जिले के फर्टिलाइजर विक्रेताओं को ई-टोकन प्रणाली की जानकारी देने पर बनी सहमति हलधर किसान इंदौर। जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ, जिला इंदौर के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे एवं सचिव श्री जितेंद्र जैन के नेतृत्व में उपसंचालक कृषि, किसान कल्याण…
- कृषि आदान विक्रेता संघ ने उप संचालक कृषि का किया स्वागत, व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगतहलधर किसान इंदौर। जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे एवं सचिव श्री जितेंद्र जैन के नेतृत्व में नवनियुक्त उप संचालक कृषि, जिला इंदौर श्री त्रिलोक जी वास्कले से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन की ओर से उनका पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया…
- कृषक चौपाल में प्राकृतिक खेती से कीट नियंत्रण की दी जानकारीहरदोली और केशलेवाड़ा में DSR फसल प्रदर्शन का निरीक्षण, खेतों में नहीं मिली कीट-व्याधि बालाघाट, 16 सितंबर 2026। जिले में किसानों को प्राकृतिक एवं पर्यावरण हितैषी कृषि पद्धतियों से जोड़ने तथा फसलों को कीट एवं व्याधियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम…





