हलधर किसान, खरगोन। करीब एक माह पहले जुलाई माह में निलंबित किए गए जिला सरकारी बैंक सीईओ पीएस धनवाल ने शनिवार को फिर से पद्भार संभाल लिया है। उनका निलंबन आदेश उच्च न्यायालय जबलपुर से खारिज हो गया है, जिसके बाद उन्होंने दोबारा सीसीबी का चार्ज अपने हाथ में ले लिया है।
श्री धनवाल को रायसेन जिला सहकारी बैंक में जीएम रहते हुए आर्थिक अनियमितता के मामले में कोर्ट में उन्हें भी आरोपित बनाया था, जिसके चलते कार्यालय संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाए इंदौर प्रशासक ने 22 जुलाई को आदेश जारी कर प्रथम श्रेणी कैडर अधिकारी धनवाल को निलंबन करते हुए निलंबन अवधि में भोपाल मुख्यालय नियत किया था।

जबकि 23 जुलाई को खरगोन सीसीबी में सीईओ का प्रभार बैंक के प्रबंधक अनिल कानूनगो को दिया गया था। निलंबन आदेश को श्री धनवाल ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश विवेक जैन ने धनवाल के निलंबन आदेश को खारिज कर दिया, जिसके अनुपालन में धनवाल ने पद पर पूर्ववत आमद देकर पदीय दायित्वों का निर्वंहन शुरु कर दिया है।
ये भी पढ़ें –
- दिल्ली में गूंजेगी टोंक की महिला किसान शक्ति, अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगी 50 महिला किसान
- पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुराने पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द
- मध्य प्रदेश में AIDA का सदस्यता अभियान: 9,624 कृषि आदान विक्रेताओं का पंजीयन, ₹28.87 लाख सदस्यता शुल्क राष्ट्रीय संगठन को जमा
- पशुधन बीमा के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च, किसानों को मिलेगा बीमा सेवाओं का आसान और पारदर्शी लाभ
- झांसी में जिलास्तरीय एग्रो इनपुट डीलर्स सम्मेलन सम्पन्न, व्यापारियों की एकजुटता पर दिया जोर
