हलधर किसान. खरगोन। किसानों को उपज का वाजिब दाम दिलाने सहित अन्य समस्याओं, शिकायतों को लेकर कांग्रेस कमेटी प्रदेश स्तरीय किसान न्याय यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस किसान हितैषी आंदोलन में कांग्रेस टे्रक्टर रैली निकालकर सभा के बाद ज्ञापन सौपेगी। खरगोन में भी कांग्रेस किसान न्याय यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस यात्रा के जरिये टे्रक्टर रैली निकाल शहर में प्रभावी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसें प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने न्याय यात्रा आखिर क्यों? इसका जवाब देते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देने में सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ नजर आता है।
डबल इंजन की सरकार ने चुनाव के दौरान गेहूं 2700, धान 3100, सोयाबीन 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा की थी, फिर क्या कारण है कि सरकार बनने के बाद अपनी ही घोषणा पर अमल नही कर रहे है। प्रति किसान आय घटती जा रही है, ऐसी स्थिति में कैसे किसानों की आय दोगुनी। जनता और किसानों की आवाज को मंच देने के लिए कांग्रेस प्रदेश भर में न्याय यात्रा निकालकर उनकी आवाज बनेगी।
250 से अधिक टे्रक्टर होंगे शामिल
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने बताया रैली डायवर्सन रोड़ स्थित चावला मैदान से शुरु होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां सांकेतिक सभा के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पुलिस ने बनाया पार्किंग प्लान
किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने जिस तरह कांग्रेस नेता लगे हुए है, वहीं प्रशासन इस यात्रा के दौरान कानून, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियों में जुटा है। पुलिस ने ट्रेक्टर्स एवं दो पहिया वाहनों की निकलने वाली किसान न्याय यात्रा के चलते शहर में जिले के अलग- अलग ब्लॉको से आने वाले वाहनों को पार्किंग के लिए रुपरेखा तैयार की है। वाहनों की आवाजाही व पार्किट रुट बनाकर व्यवस्थाएं की जाएगी।
ये खबरें भी पड़े –
- लखनऊ कृषि सम्मेलन: क्षेत्रीय रणनीति से बदलेगी खेती की तस्वीर, दलहन-तिलहन व किसान आय पर बड़ा फोकस
- पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के नए स्टोर की सौगात, 100 से अधिक किसानों ने की सहभागिता
- लखनऊ में जुटेगा उत्तर भारत का कृषि मंथन, 24 अप्रैल को बनेगा खेती का नया रोडमैप
- 27 अप्रैल को देशभर में खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, महाराष्ट्र के समर्थन में एकजुट हुआ संगठन
- भीमावरम एक्वाकल्चर क्लस्टर की समीक्षा: तकनीक, निर्यात और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
