हलधर किसान खरगोन। जिले में सितंबर माह किसान आंदोलनों के नाम रहा है। भारतीय किसान संघ, कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा के बाद अब राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ किसानों को उनकी उपज का जायज दाम दिलाने के साथ ही ज्वलंत मुद्दों को लेकर 23 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है।
महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी गोपाल पाटीदार ने बताया कि 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल रैली और सभा का आयोजन होगा। बिस्टान रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा के दौरान स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट अनुसार सी2 प्लस 50 फार्मूला लागू करने के साथ ही 17 सुत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस रैली और सभा में अधिक से अधिक किसान भाई- बहन शामिल हो इसके लिए महासंघ के पदाधिकारी गांव- गांव संपर्क कर रहे है। नुक्कड़ सभाए ली जा रही है।

पाटीदार ने गुरुवार को 12 गांव, जिनमें डेडगांव, रायपुरा, बामखल, उटावद, बरसलाय, गोल आदि गांव में किसानों से संपर्क किया। यहां नुक्कड सभाओं के दौरान रैली का उद्देश्य बताते हुए पाटीदार ने किसानों के बीच कहा कि केंद्र सहित प्रदेश सरकार की कई नीतियां कहीं न कहीं किसानों को धोखा देने वाली साबित हुई है। हाल ही में चुनाव के दौरान किसानों को कई लोक लुभावनी वादे किए गए है, लेकिन सरकार बनने के बाद इन वादों, घोषणाओं पर न अमल किया जा रहा न इनकी बात की जा रही है। नतीजतन खेती घाटे का सौदा साबित होती जा रही है। प्रचार के दौरान जिला मंत्री संतोष यादव सरवर देवला, विजय छापरिया जिला उपाध्यक्ष खामखेड़ा, नंदराम गुर्जर संगठन मंत्री, सुभाष पटेल सरवर देवला, जगदीश यादव, धुलीचंद बिरले, गोरेलाल, दिनेश यादव आदि जुटे है। पाटीदार ने बताया रैली सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का, प्रदेश संगठन मंत्री महाराष्ट्र विकास रेंगे आदि शामिल होंगे।
ये खबरें भी पड़े –
- दिल्ली में गूंजेगी टोंक की महिला किसान शक्ति, अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगी 50 महिला किसान
- पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सभी पुराने पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द
- मध्य प्रदेश में AIDA का सदस्यता अभियान: 9,624 कृषि आदान विक्रेताओं का पंजीयन, ₹28.87 लाख सदस्यता शुल्क राष्ट्रीय संगठन को जमा
- पशुधन बीमा के लिए नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च, किसानों को मिलेगा बीमा सेवाओं का आसान और पारदर्शी लाभ
- झांसी में जिलास्तरीय एग्रो इनपुट डीलर्स सम्मेलन सम्पन्न, व्यापारियों की एकजुटता पर दिया जोर
