हलधर किसान. खरगोन। किसानों को उपज का वाजिब दाम दिलाने सहित अन्य समस्याओं, शिकायतों को लेकर कांग्रेस कमेटी प्रदेश स्तरीय किसान न्याय यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस किसान हितैषी आंदोलन में कांग्रेस टे्रक्टर रैली निकालकर सभा के बाद ज्ञापन सौपेगी। खरगोन में भी कांग्रेस किसान न्याय यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस यात्रा के जरिये टे्रक्टर रैली निकाल शहर में प्रभावी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसें प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने न्याय यात्रा आखिर क्यों? इसका जवाब देते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देने में सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ नजर आता है।
डबल इंजन की सरकार ने चुनाव के दौरान गेहूं 2700, धान 3100, सोयाबीन 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की घोषणा की थी, फिर क्या कारण है कि सरकार बनने के बाद अपनी ही घोषणा पर अमल नही कर रहे है। प्रति किसान आय घटती जा रही है, ऐसी स्थिति में कैसे किसानों की आय दोगुनी। जनता और किसानों की आवाज को मंच देने के लिए कांग्रेस प्रदेश भर में न्याय यात्रा निकालकर उनकी आवाज बनेगी।
250 से अधिक टे्रक्टर होंगे शामिल
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजेश मंडलोई ने बताया रैली डायवर्सन रोड़ स्थित चावला मैदान से शुरु होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां सांकेतिक सभा के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पुलिस ने बनाया पार्किंग प्लान
किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने जिस तरह कांग्रेस नेता लगे हुए है, वहीं प्रशासन इस यात्रा के दौरान कानून, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियों में जुटा है। पुलिस ने ट्रेक्टर्स एवं दो पहिया वाहनों की निकलने वाली किसान न्याय यात्रा के चलते शहर में जिले के अलग- अलग ब्लॉको से आने वाले वाहनों को पार्किंग के लिए रुपरेखा तैयार की है। वाहनों की आवाजाही व पार्किट रुट बनाकर व्यवस्थाएं की जाएगी।
ये खबरें भी पड़े –
- भारत ने झींगा मछली क्षेत्र के लिए सहयोग बढ़ाया; बीते पांच वर्ष से अमेरिका को सीफूड का निर्यात मजबूत बना हुआ है l
- वनांचल के दुर्गम चितालखोली गांव में पहुँची प्रबुद्ध तथागत फाउंडेशन की टीम, आदिवासी परिवारों को बांटे गर्म कंबल—बच्चों को मिली स्वेटर और बिस्कुट
- जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार: किसानों को मिल रहा उनकी उपज का वाजिब दाम
- सरकार के नए विधयेक पर बीज कानून रत्न से सम्मानित आरबी सिंह ने आपत्ति के साथ दिए सुझाव
- कृषि भूमि नामांतरण के लिए पटवारी ने मांगी 25 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने दबोचा
