हलधर किसान अजमेर। सूर्य के उत्तरायण से दक्षिणायन होने का उत्सव मकर संक्राति याने 14 जनवरी से खरमास का भी समापन हो जाएगा, इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो जाएगी, हालांकि विवाह मुहुर्त 16 जनवरी से शुरु होंगे।
ज्योतिषाचार्यं सुदीप सोनी (जैन) अजमेर के अनुसार नए वर्ष 2025 में कुल 75 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनमें सबसे अधिक 16 मुहूर्त मई माह में हैं जबकि दिसंबर में सबसे कम केवल 3 मुहूर्त हैं। वर्तमान में खरमास के चलते विवाह आयोजनों पर विराम है जो मकर संक्रांति के बाद खत्म होगा। 16 जनवरी से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। इसको लेकर जिले के कारोबारियों को अच्छे कारोबार की आस है।

इन तिथियों में रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी में 16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26 व 27 तारीख।
फरवरी में 3,4,7,8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23, 25 व 26 तारीख।
मार्च में 1, 2, 3 व 6 तारीख।
अप्रैल में 14, 16, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 29 व 30 तारीख।
मई में 1, 5, 6, 7, 8, 13, 15, 17, 18, 19, 24 व 28 तारीख।
जून में 1, 2, 4, 7, 8, 9 व 12 तारीख।
कारोबारियों को अच्छे व्यापार की आस
पिछले एक माह के बाद अब फिर से शादियों के सीजन को देखते हुए व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे है। दुकानदारों ने नई वैरायटियों में सामान सजा लिया है। इसके अलावा मैरेज गार्डन, कैटरिंग, ब्यूटी पार्लर, मेहंगी, टेंड के साथ ही बैंडबाजा की बुकिंग भी लोग एडवांस में कर रहे हैं।
यह खबरे भी पड़े –
- लखनऊ कृषि सम्मेलन: क्षेत्रीय रणनीति से बदलेगी खेती की तस्वीर, दलहन-तिलहन व किसान आय पर बड़ा फोकस
- पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के नए स्टोर की सौगात, 100 से अधिक किसानों ने की सहभागिता
- लखनऊ में जुटेगा उत्तर भारत का कृषि मंथन, 24 अप्रैल को बनेगा खेती का नया रोडमैप
- 27 अप्रैल को देशभर में खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, महाराष्ट्र के समर्थन में एकजुट हुआ संगठन
- भीमावरम एक्वाकल्चर क्लस्टर की समीक्षा: तकनीक, निर्यात और किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस
