हलधर किसान इंदौर। गत दिनों इंदौर शहर के राउ बाईपास पर होटल एन राइस में सोमनाथ क्रॉप केयर कंपनी अहमदाबाद गुजरात का मध्य प्रदेश डीलर डिस्ट्रीब्यूटर विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य अतिथि के लिए मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल के उपाध्यक्ष व जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे को मुख्य* *अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संगठन के दुबे जी ने वहां पर मौजूद सभी कृषि आदान व्यापारियों को संगठन के सदस्य बनने के लिए आग्रह किया जो लोग अभी भी संगठन के सदस्य नहीं बने हैं कृपया समय रहते सदस्य बनकर संगठन को मजबूती प्रदान करें क्योंकि आने वाला समय बहुत नाजुक होगा जो बंदा संगठन से जुड़ा होगा वही* *तरीके* *से* *व्यापार कर पाएगा और समय-समय पर ऑल इंडिया एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन नई दिल्ली मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल के द्वारा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जो मामले कृषि आदान व्यापारियों के हित के लिए लगाए जाते हैं उसमें जो भी कोर्ट से आदेश आएगा
उसका फायदा सिर्फ और सिर्फ उन्हीं कृषि* *आदान व्यापारियों को मिलेगा जो संगठन के सदस्य हैं इस अवसर पर कंपनी द्वारा श्री दुबे जी का फूल मालाओं से स्वागत कर अवार्ड प्रेषित किया गयादुबे जी ने अपने संबोधन में कृषि आदान व्यापारियों को आगाह किया कि अब समय आ गया है संगठित होकर व्यापार करने का इस अवसर पर करीब 150 से अधिक कृषि आदान व्यापारी मौजूद थे और सब लोगों ने दुबे जी की बात को ध्यान से सुना समझा और अमल में लाने की बात कही l
यह भी पढेंः- व्यापार भरोसे से चलता है, ग्राहक का भरोसा बनाये रखे: श्री दुबे
