कोरका, रंजना, कोमो एवं मछुरदा के बैगा किसानों को अनुदान पर पावर स्प्रे पंप वितरित

Power spray pumps distributed to Baiga farmers of Korka Ranjana Como and Machhurda on subsidy

हलधर किसान, बिरसा।
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा किसानों को उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में 5 सितंबर को बिरसा विकासखंड के नक्सल प्रभावित ग्राम कोरका, रंजना, कोमो एवं मछुरदा के किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर पावर स्प्रे पंप वितरित किए गए।

यह वितरण ग्राम मछुरदा में सरपंच श्रीमती झिलसो बाई तिलगाम की उपस्थिति में किया गया।
उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कृषि विस्तार अधिकारी श्री ललित तेकाम द्वारा किया गया। इस दौरान –

  • ग्राम कोरका के श्री राम तिलगाम
  • रंजना के श्री नवलू धुर्वे
  • कोमो की श्रीमती रामबाई मरावी, श्री छबि लाल मरकाम, श्री लगनसिंह मरावी
  • तथा मछुरदा के श्री जोहरु धुर्वे

को 4 स्ट्रोक इंजन युक्त पावर स्प्रेयर (क्षमता 25 ली.) प्रदाय किए गए।

सभी किसानों को पावर स्प्रेयर की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी गई। किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस यंत्र से अब वे कम समय में दवा एवं खाद का छिड़काव कर सकेंगे, जिससे फसल प्रबंधन आसान होगा।

यह भी पढेंः- जिलों में उर्वरक वितरण में अव्यवस्था के लिए कलेक्टर होंगे उत्तरदायी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *