Headlines

जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ ने उपचार के लिए दिया 2 लाख 1111 रुपए का चेक

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

गंभीर बीमारी से पीडि़त बच्ची की मदद के लिए वार्षिक सम्मेलन में की थी घोषणा

हलधर किसान इंदौर। जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ ने अनूठी पहल की है। संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक जरुरतमंद बच्ची के उपचार के लिए 2 लाख 1 हजार 111 रुपए की राशि का एकत्रितकरण कर बच्ची के माता.पिता को चेक के रुप में भेंट की है।

जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे ने बताया कि अनिका शर्मा नाम की बच्ची एक गंभीर बीमारी से पीडि़त है। उसके इलाज के लिए 9 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगने वाला है। इतनी बड़ी रकम जुटाना किसी भी परिवार के लिए आसान नही है। ऐसी स्थिति में कृषि आदान व्यापारियों ने बच्ची की छोटी सी मदद का प्रयास किया है। अनिका के माता.पिता को2 लाख 1 हजार 111 रुपए का चेक प्रदान किया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस बेटी को शीघ्र स्वास्थय लाभ मिले। इंदौर शहर के जो भी पेस्टिसाइड्स और बायो वाली कंपनियां हैए उनसे भी बच्ची के उपचार में मदद की अपील की गई है। कृषि व्यापारियों की इस मदद पर पीडि़त बच्ची के माता.पिता ने आभार जताते हुए कहा कि बच्ची की सेहत के साथ ही उसके उपचार में लग रही राशि को लेकर बेहद चिंतित थे। व्यापारियों की इस मदद से काफी हद तक राहत मिलेगी, वहीं बच्ची की उखड़ती सांसों को भी जीवनदान मिल सकेगा। जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने बताया इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रुप में जानी जाती है। यहां कई बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मल्टी नेशनल कंपनियां के साथ ही व्यापारिक प्रतिष्ठानों का भी संचालन हो रहा है। कृषि आदान व्यापारियों की तरह इन प्रतिष्ठानों द्वारा भी पीडि़त मानव सेवा का भाव लिए यदि बच्ची के उपचार के लिए मदद का प्रयास किया जाए तो निश्चित 9 करोड़ रुपए की राशि जल्द जुटाई जाकर बच्ची को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढेंः- कृषि योजनाओं के प्रचार हेतु निकली बाइक रैली, जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *