सीसीबी के साधारण सम्मेलन में 337.65 करोड का बजट पारित, 62.70 लाख का लाभांश किया वितरित 

सीसीबी के साधारण सम्मेलन

हलधर किसान खरगोन। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की वार्षिक साधारण सभा  सनावद रोड़ स्थित निजी होटल में आयोजित की गई। बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी.एस.धनवाल ने सभा में वर्ष 2023-24 अंकेक्षित लेखा विवरणों को प्रस्तुत किया। वर्ष 2023-24 के स्वीकृत बजट अंतर्गत कम या अधिक व्यय की स्वीकृति ली गई एवं वर्ष 2025-26 का राशि 337.65 करोड़ रुपए का बजट सभा से पारित कराया गया।

बैंक का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुये बताया कि आलोच्य वर्ष 2023-24 में बैंक के द्वारा बी-पेक्स के माध्यम से राशि 2944.17 करोड़ लाख का ऋण कृषक सदस्यों को शुन्य प्रतिषत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया है साथ ही खरगोन बडवानी जिले के अमानतदारों का विश्वास जिला सहकारी बैंक के प्रति है जिसके फलस्वरूप बैंक की अमानते राशि. 2256.06 करोड है। बैंक द्वारा सदस्यों को पशुपालन कार्यशील पूंजी ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक द्वारा 31.03.2024 पर रुपए. 250.83 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। उल्लेखनीय है कि बैंक स्थापना वर्ष से ही निरंतर सदस्य संस्थाओं को लाभांष वितरण कर रही है। इस वर्ष भी 62.70 लाख का लाभांष वितरण किया गया है। 

बैंक प्रशासक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता बी.एल.मकवाना के द्वारा बताया गया कि सदस्य संस्थओं के सराहिनय सहयोग एवं मार्गदर्शन के कारण वर्तमान में बैंक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर पग्रति के पथ पर निरंतर आगे बढ रहा है। उन्होंने बताया कि आलोच्य वर्ष में 4000 से भी अधिक नये कृषकों संस्था की सदस्यता प्रदान की गयी है। भारत सरकार की महती योजना सहकारिता से समृद्धि के अंतर्गत खरगोन बडवानी जिले में 10 जन औषधी केन्द्र चयनित किए गए है तथा संस्थाओं के माध्यम से किसान उत्पादक संगठको (एफ.पी.ओ.) का गठन भी किया गया है।

सीसीबी के साधारण सम्मेलन 1

उन्होने यह भी बताया कि कृषकों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अधिक सुविधाए प्राप्त हो इसे दृष्टिगत रखते हुए संस्थाओं के पुनर्गठन की कार्यवाही भी प्रक्रियाधीन है। सभा को पूर्व बैंक अध्यक्ष प्रकाश रत्नपारखी के द्वारा भी संबोधित कर अनेक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बैंक की प्रगति हेतु सुझाव दिये गये। बैंक एवं संस्था कर्मचारियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पुरूस्कृत भी किया गया है तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। सभा में बैंक प्रतिनिधिगण, बैंक अधिकारी अनिल कानुनगो, राजेन्द्र आचार्य, संध्या रोकडे, महेन्द्र मंडलोई, एवं रविन्द्र महाजन भी उपस्थित रहे।

ये खबरें भी पड़े –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *