Headlines

अन्न के भंडार भरने वालें किसानों को नही मिल रहा मेहनत और लागत का दाम: श्री कुलकर्णी

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए हजारों पदाधिकारी

हलधर किसान, इंदौर। माई मंगेशकर सभागृह में भारतीय किसान संघ मालवा का प्रांत अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के 18 जिलों के किसान संघ पदाधिकारी हजारों की संख्या में शामिल हुए। अधिवेशन में अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनतकश किसानों और वैज्ञानिकों की नई तकनीक के कारण, देश की 140 करोड़ जनता के लिए जरूरत अनुसार भरपुर अन्न पैदा करना किसानों की मेहनत का ही नतीजा है, जिसके कारण हमारे देश में कभी अनाज की कमी नहीं होती है। यह सब अन्नदाता की ही देन है। बावजूद इसके किसान को उसकी मेहनत और लागत के अनुसार सरकार द्वारा भाव नहीं दिए जा रहे है। यही कारण है कि किसान दिनों दिन आर्थिक रुप से कमजोर हो रहे है। सोयाबीन के गिरते भाव परेशानी का कारण बना हुआ है, 3500 तक भाव गिर रहे हैं। समर्थन मूल्य से भी कम में सोयाबीन बिक रहा है।
संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपुर्ण
भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, जो भी उनको संगठन द्वारा दावित्य दिया गया है उसका सम्मान करते हैं। किसान हित में कार्य करें आपको 3 साल का समय मिला है किसान हित में अपनी अहम भूमिका निभाये, हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे किसान संघ के सदस्य की संख्या 5 लाख हो गई है। मंच पर विल भाई दुधात्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रांत संगठन मंत्री अतुल महेश्वरी के साथ कई सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे। संभाग की कार्यकारिणी की गठित अधिवेशन के दौरान लक्ष्मी नारायण पटेल को प्रांत अध्यक्ष और रमेश दांगी को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। घोषणा निर्वाचन अधिकारी विल भाई दुधात्रा ने की। इसके बाद बाद प्रांतीय मंत्री ने संभागीय प्रांत कार्यकारणी का गठन किया, जिसमें उपाध्यक्ष रेवाराम सेठ, दयाराम पाटीदार, मंत्री भारतय बेस, महेश ठाकुर, धर्मेंद्र गुर्जर, कोषाध्यक्ष शांतिलाल शर्मा, प्रचार-प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जेविक प्रमुख आनंद ठाकुर, महिला संयोजक वैशाली मालवीया, युवा किसान वहिनी संयोजक श्याम सिंह पंवार, सदस्य मोहन पाटीदार, राम प्रसाद सूर्या, कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उज्जैन संभाग अध्यक्ष दशरथ पांडे, इंदौर संभाग अध्यक्ष कृष्णापाल सिंह बनाए गए। सभी को गले में दुपट्टा पुष्पमाला डालकर बधाई दी गई। कार्यक्रम में खरगोन जिले से 66 कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष सदाशिव पाटीदार और जिला मंत्री मुकेश पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद माई मंगेशकर सभागार से रेली के रूप में शिवाजी प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां किसान नेताओं ने शिवाजी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *