मप्र वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 29 अफसरो के हुए तबादले 

1000877981

हलधर किसान भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय वन सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, वल्लभ भवन वन विभाग से जारी तबादला सूची में कुल 29 वन अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है। शासन के आदेश में भारतीय वन सेवा के 18 अफसरों के तबादले कर दिए। 11 राज्य वन सेवा बदल दिए गए हैं।

वन विभाग ने मुख्य वन संरक्षक जे. देवाप्रसाद को छिंदवाड़ा से सिवनी भेजा गया है। वहीं वन संरक्षक रमेशचन्द्र विश्वकर्मा को जबलपुर से भोपाल पदस्थ किया गया। वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव को इन्दौर से शिवपुरी वृत्त पर भेजा गया है। इस तबादला सूची में मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक, उप वन संरक्षक से लेकर उप वन मंडल अधिकारी, वन मंडल अधिकारी, प्रभारी वन मंडल अधिकारी तक के नाम हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया गया है।

यहॉं पढें:- भूमि नामांतरण के लिए मांगी थी रिश्वत, पकड़े गए सोनकच्छ तहसीलदार

हेमलता शाह को शाजापुर वनमंडल के प्रभारी वनमंडलाधिकारी बनाया गया है. वहीं आशीष बंसोड़ को बड़वानी वनमंडल के प्रभारी वनमंडलाधिकारी और राकेश कोड़ापे को सीधी वन विकास निगम ते संभागीय प्रबंधक बनाया गया है, जबकि करण सिंह रंधा को श्योपुर वनमंडल के प्रभारी वनमंडलाधिकारी बनाया गया है.

17353736107335346424918124033510 2
mpbreaking27557132 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *