10 दिन होंगे नवरात्र, घटस्थापना पर इंद्र योग समेत बन रहे कई अद्भुत संयोग 

10 दिन होंगे नवरात्र

हलधर किसान, अजमेर। जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ शक्ति रूपों की आराधना के 9 दिन याने शारदेय नवरात्र 3 अक्क्टूबर से शुरु हो रहे है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार नवरात्र 9 नही 10 दिन के होंगे। तृतीया तिथि दो दिन होने से यह संयोग बना है। ज्योतिषाचार्य सुदीप जैन ( सोनी) के अनुसार शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी घटस्थापना तिथि पर दुर्लभ इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर हस्त और चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। नवरात्र पर 3 अक्टूबर को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6.14 से लेकर 7.21 बजे तक रहेगा। यानी 1 घंटे 6 मिनट तक घट स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इसी तरह अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.45 से लेकर दोपहर 12.33 बजे तक रहेगा।

jyotish dr. sandeep jain ji

शुभ संकेत है तिथियों का बढऩा

नवरात्र 9 दिन के बजाए 10 दिन के रहेंगे, क्योंकि एक नवरात्र की वृद्धि हो रही है। इस बार तृतीया तिथि की वृद्धि हुई है। 5 अक्टूबर व 6 अक्टूबर को तृतीया तिथि रहेगी, ये तिथि दो दिनों के सूर्योदय को स्पर्श करेगी, इसलिए दोनों ही दिन तृतीया रहेगी। इस कारण नवरात्र का समापन 12 अक्टूबर को होगा। इसी दिन दशहरा भी मनाया जाएगा। पंडितों का मानना है कि नवरात्रि में तिथियों का बढऩा शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्रों में भी मान्यता है कि बढ़ा हुआ नवरात्र शुभ समृद्धि लाता है। नवरात्र में 5 से 8 अक्टूबर तक सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग रहेगा। इसके बाद 11.12 अक्टूबर को भी यह योग रहेंगे, जो खरीदारी और पूजा.अनुष्ठान के लिए शुभ फलदायी होंगे।  

इस सवारी पर होगा मां का आगमन

नवरात्र में मां आदि शक्ति का भू.लोक पर आगमन होता है। इस बार उनका आगमन पालकी पर होगा। यह गुरुवार का दिन होगा। पुराणों में वर्णन है कि प्रतिपदा पर रविवार या सोमवार हो, तो माता की सवारी हाथी, मंगलवार या शनिवार हो तो अश्व, गुरुवार या शुक्रवार हो तो डोली या पालकी और बुधवार हो तो वाहन नाव होता है।

 इन स्वरुपों की होगी आराधना

  • 03 अक्टूबर 2024. मां शैलपुत्री की पूजा
  • 04 अक्टूबर 2024. मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
  • 05 अक्टूबर 2024. मां चंद्रघंटा की पूजा
  • 06 अक्टूबर 2024. मां कूष्मांडा की पूजा
  • 07 अक्टूबर 2024. मां स्कंदमाता की पूजा
  • 08 अक्टूबर 2024. मां कात्यायनी की पूजा
  • 09 अक्टूबर 2024. मां कालरात्रि की पूजा
  • 10 अक्टूबर 2024. मां सिद्धिदात्री की पूजा
  • 11 अक्टूबर 2024. मां महागौरी की पूजा
  • 12 अक्टूबर 2024. विजयदशमी ;दशहराद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *