हलधर किसान (पर्यटन)। समुद्र तट किनारे सनबाथ लेने, फिशिंग करने, टहलने जैसे लुत्फ लेने के लिए अब तक मालदीप को पसंद करने वाले देश के पर्यटको को अब देश का ही समुद्र तट याने लक्षदीप रिझाने लगा है।
मालदीव V/S लक्षद्वीप
मालदीव पिछले साल तक कई लोगों के लिए सपनों का गंतव्य था, लेकिन जब से मालदीव की तरफ से विवादित बयान सुनने को मिले हैं, तब से लोगों ने मालदीव छोड़ भारत की खूबसूरत जगह लक्षद्वीप जाने का फैसला लिया है। खैर लक्षद्वीप तो अब लोगों की पसंदीदा जगह बन चुकी है, लेकिन आज हम आपको मालदीव से जुड़ी कई अहम जानकारी देने जा रहे है,
जिससे यहां घुमने के लिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ता है, कैसे यहां जा सकते है, यह जानना आसान हो जाएगा। तो आईये जानते है कैसा है मालदीव ओर कैसे जा सकते है।

मालदीव जाने के लिए भारतीयों को वीजा के लिए पहले से अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। यहां 30.दिन का वीजा, अधिकतम 90 दिनों तक मुफ्त मिल सकता है।
आपको केवल एक वैलिड पासपोर्ट, एक वैलिड टिकट, मालदीव में किसी होटल/ रिसॉर्ट में रुकने का प्रुफ मालदीव में रहने के दौरान किए गए खर्चों को कवर करने वाले एक्सपेंस का प्रुफ देना होगा। इसमें तो संदेह ही नहीं है कि मालदीव सपनो के आशियाने जेसा है
लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपके बजट में यहां घूमने या रहने के लिए कुछ नहीं मिलेगा। यहां लोगों के लिए कुछ न कुछ जरूर है। लग्जरी ट्रिप पर जाने वालों के लिए यहां प्राइवेट आइलैंड हैं, इंटरनेशनल रिजॉर्ट और होटल्स मौजूद हैं। इन लग्जरी जगहों पर प्रति रात के कमरे का शुल्क 20000 रुपए और 1 लाख रुपए या उससे ज्यादा के भी यहां मौजूद हैं।

लेकिन जो लोग यहां बजट में ट्रिप करने आएं हैं, उन्हें राजधानी माले में कई होमस्टे और बजट होटल मिल सकते हैं। शहर के करीब छोटे द्वीप हैं, जहां एक रिसॉर्ट में 3500 रुपये में एक कमरा मिल सकता है। सनब्लॉक और हैट दो सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं जिन्हें आपको अपनी पैकिंग में जरूर शामिल करना चाहिए।
और खबरे पड़े :
यदि संभव हो तो द्वीप में बैठने के दौरान सूरज से बचने के लिए छाता भी पैक कर लें। आप कपड़ों में कई कॉटन के कपड़े पैक कर लें, क्योंकि मालदीव में अक्सर ह्यूमिडिटी देखी जाती है।स बात का ध्यान रखें की आप टिकट का बेस्ट प्राइस पाने के लिए मालदीव के लिए टिकट पहले से बुक कर लें।
नई दिल्ली से माले के लिए फ्लाइट टिकट में प्रति व्यक्ति लगभग 20000 रुपए खर्च हो सकते हैं। नई दिल्ली से मालदीव पहुंचने के लिए सीधी उड़ान में लगभग चार घंटे लगते हैं। मालदीव एडवेंचर लवर्स के लिए भी एक स्वर्ग है, यहां कयाकिंग, फिशिंग, पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग और स्नॉर्कलिंग सहित कई तरह की वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।

सभी प्राइवेट द्वीप में इन गतिविधियों की व्यवस्था की जाती हैं, लेकिन कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है। इसकी तुलना में, स्थानीय द्वीपों में छोटे समुद्र तट भी बहुत सस्ती कीमत पर कई गतिविधियों की पेशकश करते हैं।
विवाद के बाद निरस्त हो रही बुकिंगें
नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्यदीप दौरे के दौरान समुद्र तट पर बिताए पलो के वीडियो पोस्ट करने के बाद दो देशों के बीच गहराया विवाद अब देश में राजनीतिक रुप ले रहा है।

रोजाना विदेशों सहित देश के नेताओं के अलग- अलग बयान सामने आ रहे है। इसे लेकर मालदीव के मंत्रियों और कुछ अन्य ने उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया।
मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया। इसके बाद से देश से जाने वाले पर्यटको, फिल्म कलाकारो ने अपने बुकिंग निरस्त करा दी है। सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीप चलन में है।