व्यापारी से बीज प्रमाणीकरण टैग जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत
हलधर किसान। बीज प्रमाणीकारण के नाम पर व्यापारी से रिश्वत लेने वाली सीड इंस्पेक्टर तृष्णा चौहान को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जबलपुर लोकायुक्त दल ने बीज व्यापारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। लोकायुक्त निरीक्षक मंजू तिर्की, निरीक्षक स्वप्निल दास एवं 5 सदस्यीय दल ने मंगलवार दोपहर बीज निगम कार्यालय में यह कार्रवाई की।
लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पिंडरई भोमा के बीज व्यापारी व तान्या समिति के अध्यक्ष शिवनाथ पिता रामकरण चंद्रवंशी ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कि है कि गेहूं के एक हजार क्विंटल बीज के प्रमाणीकरण और टैग जारी करने के लिए बीज निगम कार्यालय में पदस्थ बीज प्रमाणीकरण अधिकारी (सीड इंस्पेक्टर) ने उक्त टेगो पर अपने हस्ताक्षर के लिए प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये की दर से रिश्वत की मांगी की है।
इस पर व्यापारी ने 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई। अधिकारी कि कार्यप्रणाली से परेशान होकर व्यापारी ने सात नवंबर को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी।
योजनाबद्ध तरीके से की कार्रवाई
कार्रवाई करने सिवनी पहुंचे लोकायुक्त दल के प्रभारी स्वप्निल दास ने बताया है कि व्यापारी की शिकायत पर रिकार्डिंग कराई गई। साथ ही तथ्य जुटाए गए। इसके बाद बीज प्रमाणीकरण अधिकारी को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई गई।
योजना के तहत मंगलवार 12 दिसंबर के दिन व्यापारी को घूस के 20 हजार रुपए देने बीज निगम कार्यालय भेजा गया। जैसे ही व्यापारी शिवनाथ चंद्रवंशी अधिकारी को घूस के रुपये दिए लोकायुक्त दल ने धरदबोचा।
- “गोबरधन योजना: स्वच्छता, ऊर्जा और रोजगार का नया ग्रामीण मॉडल”हलधर किसान नई दिल्ली | देश के गांवों को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और ऊर्जा संपन्न बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की गोबरधन योजना एक मजबूत आधार बनकर उभरी है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2018 में शुरू की गई यह योजना आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नए अवसर पैदा कर रही है। गोबरधन यानी…
- कृषि बजट 2026-27: किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदमहलधर किसान नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट” बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में प्रस्तुत…
- करही सहकारी बैंक केस में कड़ा संदेश: लोन नहीं चुकाया तो जेल तयहलधर किसान, खरगोन ! खरगोन जिले की करही शाखा से जुड़े एक अहम सहकारी बैंक प्रकरण में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि सहकारी संस्थाओं के धन के साथ लापरवाही और जानबूझकर की गई वसूली से बचने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा…
- कृषि योजनाओं के प्रचार हेतु निकली बाइक रैली, जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ ने किया भव्य स्वागतहलधर किसान, इंदौर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने के निर्णय के तहत प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को इंदौर जिले में कृषि योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय…
- कृषि सचिव के बुलावे पर दोबारा मंत्रालय पहुंचे आदान विक्रेता संघ पदाधिकारीकृषि मंत्रालय सचिव श्री अग्रवाल ने पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल में संशोधन का दिया आश्वासन हलधर किसान नई दिल्ली। पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल संशोधन सहित अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है। गुरुवार कृषि मंत्री श्री चौहान के…





