Headlines

आज महू में होगी पशुपालकों की आय में वृद्धि विषय पर कार्यशाला

आज महू में होगी पशुपालकों की आय में वृद्धि विषय पर कार्यशाला

हलधर किसान. इंदौर श्रीकृष्णा दुबे।  इंदौर संभाग में डेयरी विकास के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 07 नवंबर गुरुवार को वेटनरी कॉलेज महू में प्रात: 10 बजे से आयोजित की जा रही है। संभागायुक्त दीपक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कार्यशाला में नानाजी देशमुख वेटनरी विश्वविद्यालय जबलपुर के वाइस चांसलर प्रोफे्रसर डॉ. मंदीप शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. पीएस पटेल, संभागायुक्त दीपक सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला में वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. यूसी शर्मा द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. मोहन लाल कंबोज और डॉ. चन्द्र दत्त पशुपालन और डेयरी उत्पादन के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। एनिमल ब्रीडिंग आनंद गुजरात के सीनियर मैनेजर डॉ. पराग पंड्या और डॉ. मयंक टंडन द्वारा भी सत्र को संबोधित किया जाएगा।

संभाग में डेयरी विकास के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृध्दि के लिए किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में यह कार्यशालाआयोजित की जा रही है।  कार्यशाला में इन्दौर संभाग के सभी जिलो के कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला कृषि विज्ञान केन्द्र के निदेशक, नाबार्ड के जिला प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संभाग के समस्त उपसंचालक, ग्रामीण विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी तथा दुग्ध संघ के अधिकारीगण भी इस कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *