भारत-श्रीलंका के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा — जेडब्ल्यूजी की पहली बैठक में जलवायु अनुकूल खेती पर जोर

India Sri Lanka agricultural cooperation finds new direction – first JWG meeting emphasizes climate resilient farming

नई दिल्ली। हलधर किसान। भारत और श्रीलंका के बीच कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त कार्य समूह (JWG) की पहली बैठक गुरुवार को कृषि भवन, नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में दोनों देशों के बीच जलवायु-अनुकूल कृषि, जैविक और प्राकृतिक खेती, बीज क्षेत्र विकास, कृषि मशीनीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, कृषि उद्यमिता और कृषि शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई।

image 8

इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और श्रीलंका सरकार के कृषि, पशुधन, भूमि एवं सिंचाई मंत्रालय के सचिव डी.पी. विक्रमसिंघे ने की।

image 7


श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल में कृषि विभाग की अतिरिक्त महानिदेशक जी.जी.वी. श्यामली, मंत्रालय के निदेशक बी.एस.एस. परेरा और श्रीलंका उच्चायोग के काउंसलर गेशान शामिल थे।

भारत की ओर से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE), पीपीवीएफआर प्राधिकरण और विदेश मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में डिजिटल कृषि, फसल बीमा और कृषि स्टार्टअप्स जैसी आधुनिक पहलों पर भी चर्चा की गई। श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने भारत की कृषि नवाचार प्रणाली को समझने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) का दौरा भी किया।

दोनों देशों ने बैठक के दौरान संयुक्त अनुसंधान, क्षमता निर्माण और खाद्य एवं पोषण सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल से भारत-श्रीलंका के बीच कृषि क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

साथियों अपने देश में यह अच्छी पहल शुरू हुई है श्रीलंका के साथ में कृषि क्षेत्र में जो है मशीनरी में कृषि उद्योग में एक दूसरे को सहयोग देकर मार्गदर्शन देकर कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जो समझौता किया गया है द उसके साथ-साथ हमारे देश के जो कृषि विभाग से जुड़े हुए बड़े जिम्मेदार पदाधिकारी मंत्रालय व कृषि क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले महानुभव जुड़े हैं उनसे हमारा आग्रह है कि हमारे देश के अंदर भी जो कमियां है जो कृषि क्षेत्र में मंत्रालय विभाग और किसान भाइयों के समस्या के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं उसमें अभी बहुत कमियां है उसको भी दूर किया जाए यह हमारा जिम्मेदार मंत्रियों से अधिकारियों से विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन है कृपया अपना घर भी मजबूत करें

IMG 20250324 WA0036

श्री कृष्णा दुबे अध्यक्ष जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर 🙏🏻🙏🏻

यह भी पढेंः- मानसून विदाई के बाद, फिर छाए बादल, बारिश के बन रहे आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *