Headlines

पेंटर ने लगाई फांसी, मायके गई थी पत्नी

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

हलधर किसान खरगोन। शहर के सुखपुरी क्षेत्र में एक पेंटर ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। हादसे के समय पत्नी मायके गई हुई थी। सुबह माता पिता ने बेटे को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
मिली जानकारी अनुसार रोशन पिता दिलीप सिंह मुजाल्दे ने अज्ञात कारणों के चलते घर में पंखे पर लटक के फांसी लगा ली। पत्नी मां के यहां गई हुई थी । मृतक के परिजनों ने बताया कुछ दिन पहले रोशन का एक्सीडेंट भी हुआ था। उसकी एक बच्ची है और वह पेंटिंग का काम करता था। पिता दिलीप सिंह ने बताया कि रोशन रात को घर के कमरे मे अकेला सोया था। माता पिता निचे सोये थे। सुबह उसे जगाने गए तो वह लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव पिएम के लिए लाया गया जहां पिएम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *