Headlines

इंदौर के व्यापारी संगठित ओर जागरूक:जैन

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

कृषि आदान संघ का अधिवेशन सम्पन्न

हलधर किसान। कृषि आदान विक्रेता संघ का अधिवेशन इंदौर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता संजय रघुवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद जैन बतौर अतिथि शामिल हुई। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने खाद, बीज व्यवसायियों को संगठित होकर व्यापार करने की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता रघुवंशी ने कृषि आदान विक्रेता संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। संगठन मंत्री जैन ने कहा कि इंदौर मप्र की व्यवसायिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है, यहां बड़ा व्यापार होने के साथ। व्यापारियों की एकता सराहनीय है। कार्यक्रम में इतनी अधिक संख्या यहां के व्यापारियों के जागरूक होने का संदेश देती है। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे ने पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि हमको विश्वास और भरोसा हो गया कि हमारे संगठन के प्रदेश और राष्ट्रीय पदाधिकारी ऑक्सीजन सिलेंडर के समान है जो व्यापार में आने वाली विपदा के दौरान आक्सीजन का काम करेंगे। आप चारों ने इंदौर जिले के प्रथम अधिवेशन में कोई कमी नहीं छोड़ी और आप यहां इंदौर के अधिवेशन में जो छाप छोड़ कर गए हैं वह कभी भी कृषि आदान विक्रेता भूलेंगे नहीं और हमेशा आपकी बताई हुई बातें हमारे दिल दिमाग में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *