हलधर किसान, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पेंच टाइगर रिजर्व और पेच पार्क वैसे तो वन्य प्राणियों के लिए हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है, लेकिन इस बार वे यहां दिखाई दिए एक सफेद रंग के बंदर को लेकर चर्चा में है। यहां खवासा गांव के पास सफेद रंग का एल्बिनो बंदर घूमते हुए दिखाई दिया। यह रीसस मकाक जिसे रेड फेस मंकी या लाल मुंह वाला बंदर भी कहा जाता है, पेंच टाइगर रिजर्व में काफी सामान्य प्रजाति है।
जानकारी अनुसार एल्बिनिज्म के कारण इस बंदर का रंग पूरी तरह से सफेद है जो बहुत ही दुर्लभ है। एल्बिनिज्म रंगहीनता एक ऐसा विकार है जो त्वचा, बालों और आंखों में मेलेनिन नामक पिगमेंट के उत्पादन में कमी या अभाव का कारण बनता है। मेलेनिन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और आंखों को अधिक रोशनी से बचाने में भी मदद करता है।
बंदर से जूडी जानकारी के लिए click करे
इस खूबसूरत बंदर को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर इमरान खान ने अपने कैमरे में कैद किया। उनके द्वारा ली गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। खान के अनुसार रीसस मकाक बंदरों की ऐसी प्रजाति है और पेड़ों और जमीन दोनों पर रहते हैं। इस मकाक के दिखने पर पर्यटकों का कहना है कि पेंच टाइगर रिजर्व में एल्बिनो बंदर का दिखना एक अनोखा और रोमांचक अनुभव है। यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
ये भी पढ़े :
- इस साल बाजारों में जामुन की भरपूर आवक, क्या यह सूखे का संकेत है? जानिए विज्ञान क्या कहता है
- अल नीनो की चुनौती से निपटने को केंद्र सरकार तैयार
- कृषि के समग्र विकास के लिए ‘होल ऑफ गवर्नमेंट’ दृष्टिकोण जरूरी : शिवराज सिंह चौहान
- खरगोन में पानी की मांग पर किसानों का फूटा गुस्सा, नेशनल हाईवे पर चक्काजाम
- मदुरै में संपन्न हुई तमिलनाडु एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक
