हलधर किसान, शाजापुर। सरकार के तमाम सख्तियों और लोकायुक्त टीम की लगातार कारर्वाइयों के बावजूद मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी रिश्वतखोरी से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के शाजापुर से सामने आया है। जहां एक पटवारी ने किसान से 45 हजार रूपए रिश्वत की डिमांड की थी। मामला सामने आने के बाद आरोपी पटवारी को रिश्वत की पहली किस्त के 5 हजार रूपए लेते हुए लोकायुक्त टीम रंगे हाथों हाथों गिरफ्तार किया है। फिलहाल, टीम रिश्वतखोर पटवारी के खिलाफ आगे की कारर्वाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान टीम को उस वक्त मशक्कत करना पड़ी जब पटवारी ने टीम को देख दौड़ लगा दी। खेतो में भागते हुए पटवारी कीचड़ में भी गिर गया। जिसके बाद टीम ने उसे कीचड़ में सनी हालत में ही धरदबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार, जमीन के बंटवारे की एवज में पटवारी ने किसान से 45 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। इसकी शिकायत फरियादी ने उज्जैन लोकायुक्त से की थी। ऐसे में पूर्व से तय किए गए योजना तहत फरियादी रिश्वत की पहली किस्त के 5 हजार रूपए लेकर पटवारी के निजी कार्यालय पर पहुंचा। जैसे ही उसने रिश्वत दी और लोकायुक्त को इशारा किया तो लोकायुक्त की टीम पटवारी को पकड़ने के लिए मौके पहुंची। तभी पटवारी ने लोकायुक्त को देखकर खेत में दौड़ लगा दी। लोकायुक्त पुलिस ने पीछा करके कीचड़ से लथपथ पटवारी को दबोच लिया।
ये भी पढ़ें-
- कृषि उपज मंडी के बंपर ड्रॉ में नागझिरी के किसान की चमकी किस्मत, मिला 35 एचपी ट्रैक्टर
- आज 17 अगस्त से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने किसानों को किया सतर्क
- पशुपालकों को बड़ी सौगात! अलवर में बनेगी 5 लाख लीटर क्षमता वाली सरस डेयरी
- राजस्थान और तेलंगाना को कृषि योजनाओं के लिए 605.71 करोड़ की बड़ी मंजूरी
- साथी पोर्टल के खिलाफ एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन की बड़ी कानूनी जीत, रजिस्टर्ड सदस्यों को हाईकोर्ट से स्थगन
