उन्नत किस्म के बीज देख खिले किसानों के चेहरे
हलधर किसान , नई दिल्ली। पीएम मोदी ने रविवार किसानों को बड़ी सौगात देते हुई भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में फसलों की 109 किस्मों की उच्च उपज देने वाली बीजें जारी की है। ये बीजें जलवायु के अनुकूल और जैव-सशक्त किस्मों की है। इस दौरान पीएम मोदी ने किसानों और वैज्ञानिकों से बात भी की।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के इस पहल का मकसद कृषि उत्पादकता और किसानों की आय को बढ़ाना हैबीजों के इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने विकसित किया है । 109 बीजों में कुल 61 बीजें फसलों से संबंधित हैं। इनमें 34 खेतों में लगाई जाने वाली और 27 बागवानी की फसलों के लिए हैं। पीएम मोदी ने दिल्ली के पूसा परिसर में तीन प्रायोगिक कृषि भूखंडों पर बीजों को पेश किया। खेती की फसलों में अनाज, बाजरा, चारा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास और फाइबर फसलें शामिल हैं। वहीं बागवानी की फसलों में फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों और औषधीय पौधों की नई किस्में शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 से ही किसानों की आय बढ़ाने के लिए टिकाऊ खेती के तरीकों और जलवायु अनुकूल तरीकों की बात कर रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा को समावेशी खेती और जलवायु अनुकूल पद्धतियों को अपनाने के लिए देश के किसानों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कृषि के क्षेत्र में उठाये गए इन कदमों से किसानों की अच्छी आय हो सकती है। उच्च उपज वाली 109 किस्मों को जारी करने का यह कदम विकसित भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है।
ये भी पढ़ें-
- ई-टोकन की कमियां दूर करने की मांग, केंद्रीय उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र
- मित्रता और मिलनसारिता के धनी कृष्णा दुबे जी का जन्मदिन, कृषि आदान व्यापारियों के हितों के लिए चार दशक से सक्रिय
- रतलाम में एमएसपी से 700 रुपए कम बिक रही नई सोयाबीन, किसानों की बढ़ी चिंता
- विश्व गैंडा दिवस 2026: राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने स्कूली आउटरीच को दिया नया विस्तार, 12 स्कूलों के शिक्षकों ने लिया हिस्सा
- चीनी की स्टॉक-सीमा दोगुनी, त्योहारी सीजन से पहले सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों की उम्मीदें बढ़ीं
