राष्ट्रीय अध्यक्ष कलंत्री बोले. भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में हमारे व्यापारियों का भी अहम योगदान
हलधर किसान. नई दिल्ली। ऑल इंडिया एग्री इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई। इसमें पूर्व केंद्रिय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई सांसद, कई पूर्व मंत्री विधायक सहित कई नामी कंपनियों के संचालकों शामिल हुए थे। इस बैठक में श्रीमति ईरानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अतिथियों ने संगठन से जुड़े 4 लाख से अधिक सदस्यों की संख्या सुन अचरज जताया ओर संगठन की ताकत को जाना। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री ने बताया कि भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में हमारे व्यापारियों का भी अहम योगदान है।

राष्ट्रीय बैठक में संगठन से जुड़े कर्नाटक, आंध्र तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित अन्य कई प्रांतों के पदाधिकारियों ने शामिल होकर संगठन की एकता का परिचय दिया। संगठन की इसी ताकत से केंद्र सहित प्रदेश सरकारें खाद. बीज व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को संगठन के आह्वान पर सुनने के साथ ही उनके निराकरण का प्रयास करती है।

जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे ने बताया कि कृषि का क्षेत्र हमारे देश की बड़ी आबादी को कवर करने के साथ ही रोजगार भी प्रदान करता है। ऐसे में इस व्यापारी से जुड़े खाद. बीज व्यापारी भी कहीं न कहीं गांवों व कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे है।
राष्ट्रीय बैठक में जिस तरह शिरडी महाराष्ट्र के सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री तथा राज्यसभा सांसद भागवत कराड, जॉइंट सेक्रेटरी प्लांट प्रोटक्शन कृषि मंत्रालय नई दिल्ली मुक्तानंद अग्रवाल, दिल्ली चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल, पूर्व मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन को सम्मान दिया और संगठन के माध्यम से समस्याओं के हल का आश्वासन दिया है, इससे समूचे देश के व्यापारियों को राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय महासचिव ं प्रवीण भाई पटेल, विशेष सलाहकार सत्यनारायण कासत, कोषाध्यक्ष आभासाहेब भोकरे, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी, अरविंद भाई पटेल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल व मध्य प्रदेश के कृषि आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष श्रीराजपूत, सुरेंद्र सिंह बेरीवाल, सरदार हरमेश सिंह, अतुल त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष नंगी रेड्डी, अतुल मुंद्रा, राकेश आहूजा, सुभाष दरक, अशोक मारू, एडवोकेट सरदाना, प्रमोद शर्मा, मधुकर मामडे, अशोक रेड्डी, राजेश मलैया आदि ने अपने विचार रखे।
ये खबरें भी पड़े –
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर किया गौ-पूजन, प्रदेश की नंबर-1 गाय ‘राधा’ के पशुपालक को दिया एक लाख रुपये का पुरस्कार
- उज्जैन की गिर गाय ‘राधा’ ने रचा इतिहास, रोजाना 19.760 लीटर दूध देकर बनी मध्यप्रदेश की नंबर-1 गाय
- ICAR का विशेष अभियान 6.0 सफलतापूर्वक संपन्न, देशभर में 8 हजार स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान; 14 लाख रुपये का राजस्व भी अर्जित
- मत्स्यपालन विभाग ने विशेष अभियान-6 का किया सफल समापन, 100 शिकायतों और 30 अपीलों का शत-प्रतिशत निपटारा
- रासायनिक खेती छोड़ जैविक गेंदे की खेती से बदली किसान की तकदीर, सालाना 30 लाख रुपये से अधिक का कारोबार!
