किसानों के साथ ही कृषि व्यापारियों के हितों का भी रखा जाएगा ध्यान कृषि राज्यमंत्री औलख

कृषि आदान व्यापारियों के महासम्मेलन एवं शपथ विधि समारोह में व्यापारियों ने रखी समस्याएं

कृषि आदान व्यापारियों के महासम्मेलन एवं शपथ विधि समारोह में व्यापारियों ने रखी समस्याएं

हलधर किसान बाराबंकी (उप्रद्ध)। देश में अन्न के भंडार भरने में किसानों के साथ कृषि व्यापारियों  के योगदान को भी नकारा नही जा सकता। इसलिए व्यापारियों को चाहिए कि वह किसान को उन्नत बीज, अच्छी  खाद उपलब्ध कराएं, जिससे किसान अपनी मेहनत के बल पर बेहतर उत्पादन कर सके। किसान व कृषि व्यापारी का एक दूसरे से चोली. दामन का साथ है। किसान व व्यापारियों की समस्याओं को सरकार न केवल गंभीरता से लेती है बल्कि उनके निराकरण का हरसंभव प्रयास करती है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री  बलदेव सिंह औलख ने कृषि आदान व्यापारियों के जीआईसी ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित महासम्मेलन एवं शपथ समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। 

समारोह के दौरान एसोसिएशन के खादण् बीज एवं कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर कंपनी के बजाय व्यापारी के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई पर नाराजगी जताई।  इस पर राज्यमंत्री ने एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि  किन्ही कारणों से आपके दुकान बंद होने पर किसी प्रकार का चालान या जुर्माना नहीं किया जाएगा, बल्कि उचित कारण पूछने हेतु शोकाज नोटिस भी जारी किया जाएगा।  इसके अलावा अन्य मांगों को मैं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखूंगा और इनका समस्याओं का हल करने का पूरा प्रयास करूंगा।

कृषि आदान व्यापारियों के महासम्मेलन एवं शपथ विधि समारोह

आल इंडिया संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी ने बताया कि कृषि ब्यापार में आनलाइन कम्पनियों की वजह से बहुत सी परेशानी आ रही है। इसके अलावा व्यापारियो को प्रताडि़त करने के नये. नये नियम आ रहे हैंए जिससे निश्चित रूप से ब्यापार प्रभावित हो रहा है। इन समस्याओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश के हर जनपद स्तर से ऑनलाइन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बहिष्कार किया जाना अनिवार्य है अन्यथा यह इलेक्ट्रॉनिक एवं कपड़ा बाजार की तरह कृषि व्यवसाय को भी समाप्त कर देंगे।

संगठन में एकजुटता जरुरी

श्री रघुवंशी ने ऑल इंडिया संगठन एवं उत्तर प्रदेश संगठन द्वारा कृषि आदान व्यापारियों के हित में अनेक कार्य किए जा रहे है एवं पिछले 6 साल की उपलब्धियों को बताते हुए कहा किकेंद्र सरकार उर्वरक व्यापारियों का डीलर मार्जिन को 6 से 7 प्रतिशत करने पर सहमत होने के संभावना है एवं खाद, बीज एवं कीटनाशक के सेम्पल फेल होने पर सिर्फ और सिर्फ निर्माता कंपनी पर कार्रवाई करने के लिए भी प्रक्रिया जारी है जो कि जल्द ही कानून के रूप में सामने आएगी। उन्होंने जिले के प्रत्येक व्यापारी से संगठन का सदस्य बनने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि जिले का संगठन मजबूत नहीं होगा तो आपको भविष्य में पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल के विरोध में कार्य करने में असुविधा होगी।

कृषि आदान व्यापारियों के महासम्मेलन एवं शपथ विधि समारोह में व्यापारियों ने रखी समस्याएं 2

प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी उत्तर ने कृषि आदान व्यापारियों के द्वारा पिछले कई सालों से सामना की जा रही समस्याओं का हल के लिए कृषि राज्य मंत्री के समक्ष रखते हुए बताया कि खाद बीज एवं कीटनाशक के सैंपल फेल होने पर सिर्फ निर्माता कंपनियों को ही मुख्य रूप से पार्टी बनाने की आवश्यकता है और प्रदेश के सभी जिलों में व्यापारी अधिकारियों की मनमानी से परेशान है। विशेष अतिथि हरियाणा के संगठन के प्रधान सरदार हरमेश सिंह्य ने व्यापारियों से आह्वान किया कि किसानों की खेती हमारे खाद बीज एवं कीटनाशक से ही अच्छी होती है और हमें अपने व्यापार के साथ-साथ किसानों का भी भले का ध्यान रखना चाहिए तभी इस देश का उत्थान हो सकता है।

यह रहे मंचासीन

मंच पर प्रदेश संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश वर्माए राधेश्याम मसूरहा, जिलाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल, रायबरेली के अध्यक्ष संजय शुक्ला, प्रतापगढ़ के जिला अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, अंबेडकर के जिला अध्यक्ष राकेश पांडे, कन्नौज के जिला अध्यक्ष अंकुर वर्मा के साथ ही अमेठी, फतेहपुर, महोबा, बांदा आदि के जिलों के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।  स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल ने दिया।  इस अवसर पर जनपद बाराबंकी के कृषि विभाग के समस्त अधिकारीगण सहित लगभग 1000 से ज्यादा व्यापारी उपस्थित थे।

देशभर में सक्र्र्रियता से काम कर रहा संगठन

जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे 2

जागरुक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा दुबे ने बताया कि संगठन देशभर में खाद. बीज व्यापारियों के हित में सक्रियता से काम कर रहा है। इसी वर्ष 25 जनवरी 2024 को गुजरात के गांधीनगर में ऑल इंडिया एग्री इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय महासम्मेलन हुआ थाए उसके बाद यह उत्तर प्रदेश में बाराबंकी में संगठन का बड़ा सम्मेलन हुआ है। खुशी की बात तो यह है कि दिन प्रतिदिन देश के सभी प्रदेशों से कृषि आदान व्यापारी ऑल इंडिया एग्री इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन से जुड़ते जा रहे हैं और संगठन को मजबुती दे रहे है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *