Headlines

किसान दिवस: खेती में नवाचार करने वाले किसान हुए सम्मानित

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

निरंजनालल अग्रवाल फाउंडेशन ने सम्मान समारोह के साथ आयोजित किया प्रशिक्षण 

हलधर किसान खरगोन। कृषि क्षेत्र में किसान जागरुकता के लिए कार्यरत संस्था निरंजनालल अग्रवाल फाउंडेशन ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर खंडवा और खरगोन जिले के हर ब्लॉक के गांवों में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान प्रशिक्षण गोष्ठी भी रखी गई। फाउंडेशन के संस्थापक प्रीतेश अग्रवाल ने बताया अनेक गांवों में खेती को समृद्ध बनाने के लिए परियोजनाएं चलाई जा रही है। इसी के तहत संस्था ने उन किसानों को सम्मानित किया, जिन्होंने खेती में नवाचार किया है। साथ ही अपने आस पास के किसानों के लिए एक मिसाल कायम कर अन्य किसानों को भी प्रेरित किया। संस्था द्वारा किसानो को रबी फसल गेहूं और चना में अच्छे उत्पादन के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।

संस्था  कि इस वर्ष  बीटल और सीटीसीडीआरए के सहयोग से 259 किसानो के साथ नवाचार करते हुए कपास की एचडीपीएस और क्लोजर पद्धति को अपनाया है, जिससे किसानों को कपास फसल की पैदावार में बढ़ोतरी हुई है। संस्था अधिकारी मुकेश सिंह राजपूत ने साझा किया कि हम किसानों की कपास काठी को काले सोना/ बायोचार में बदल रहे हैं। जिससे जमीन में कार्बन की मात्रा बढ़ेगी। भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है। इस अवसर पर निरंजन लाल संस्था के रविन्द्र यादव, अर्जुन पटेल, शांतिलाल राठौड़, अनिल यादव, गोविंद सिसोदिया ने अलग-अलग गांवों में सम्मान समारोह का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *