कृषि मंत्री ने किया नकली खाद फेक्ट्री खुलासा, टेम्पो में सवार होकर पहुचे थे फेक्ट्री

Agriculture Minister exposed the fake fertilizer factory he had reached the factory in a tempo

हलधर किसान-किशनगढ़। देश मे यूरिया की किल्लत को देखते हुए आगामी खरीफ सीजन से पहले नकली खाद के कारोबारी सक्रिय हो गए गए। ऐसा ही मामला किशनगढ़ में सामने आया है जहां लाखों रुपये मूल्य की नकली बनाने के साथ ही का भंडारण किया गया था। इस फेक्ट्री का खुलासा मंत्री ने किया है। राजस्थान किशनगढ़-नसीराबाद हाईवे के निकट उदयपुरकला खोड़ा माता स्थित रीको एरिया व टिकावड़ा में नकली खाद बनाने की फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई की गई। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के नेतृत्व में दो फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए लाखों कट्टे नकली खाद के जब्त किए गए और फैक्ट्रियों को भी सीज कर दिया गया।

17485824389263388586029787708905

कृषि मंत्री मीणा के छापेमार कार्रवाई की खबर जब स्थानीय प्रशासन को मिली, तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मंत्री के आदेश पर किशनगढ़ क्षेत्र में संचालित 8 अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए जांच प्रारंभकर दी गई। नकली खाद बनाने के मामले में संभवतः देश में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

मिली जानकारी अनुसार दोपहर अचानक सड़क मार्ग छोड़कर रीको एरिया में कृषि मंत्री मीणा भूमि एग्रो एवं गोवर्धन एग्रो पर पहुंचे और नकली खाद के कारोबार में बड़े घोटाले का खुलासा किया। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकली खाद से भरे हजारों कट्टों के साथ ही फैक्ट्री परिसर में खाद में मिलाने के लिए पड़े मार्बल पाउडर व बजरी का ढेर पकड़ा।

मिलावटी खाद की फैक्ट्रियों के विरुद्ध अब तक कारवाई नहीं करने, सैंपल नहीं लेने सहित अन्य मुद्दों को लेकर कृषि मंत्री मीणा ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों को जमकर फटकार लगाई।

अजमेर-ब्यावर में खाद के 34 प्लांट पर नजरें मंत्री मीणा ने बताया कि भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी गई। नकली खाद बनाने की चेन का पता लगाना जरूरी है जिसमें समय लग सकता है। मंत्री मीना ने बताया कि अजमेर व ब्यावर मे खाद बनाने के 34 प्लांट की सूची हमारे पास उपलब्ध है। जिनकी रैकी हम कर रहे हैं।

टेम्पो में सवार हो पहुंचे मंत्री 

कार्रवाई के दौरान यहां नकली डीएपी, एसएपी और पोटेशियम बनाया जा रहा था। फैक्ट्री पर छापा मारने के लिए मंत्र किरोड़ी लोडिंग टेंपो में बैठकर पहुंचे। फैक्ट्री किशनगढ़ के उदयपुर कलां क्षेत्र में थी।

दरअसल, कृषि मंत्री किशनगढ़ के रलावता गांव में कृषि संकल्प अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे वे यहां से सिलोरा होते हुए भीलवाड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान वे कार से हाईवे पर उतर गए और फैक्ट्री में जा रहे लोडिंग टेंपो में बैठकर अधिकारियों को पीछे आने के लिए कहा।

इसके बाद वे भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज में पहुंचे। यहां पता चला कि रंगों और मार्बल पाउडर से यहां खाद बनाई जा रही थी।

मंत्री किरोड़ी मीणा ने कहा-कृषि विभाग के अधिकारी मेरे साथ है। मार्बल का रो मेटेरियल, बजरी, मिट्टी को मशीन में डालकर हाई टेंपरेचर से खाद बनाया जा रहा था।

मार्बल पाउडर को ब्लैक कर दिया तो डीएपी, सफेद कर दिया तो एसएसपी, ब्राउन कर दिया तो पोटेशियम (पोटाश) तैयार कर लिया। ऐसे करीब तीन दर्जन प्लांट इस एरिया में चल रहे हैं। ये इस नकली खाद को कट्टों में भरकर मार्का का ठप्पा लगाकर सप्लाई करते हैं। ये कहां-कहां सप्लाई हो रहा था, ये जांच का विषय है

किन-किन कंपनियों पर मारे गए छापे? 

  • 1.अतिशय बायोटेक इंडस्ट्रीज लिमिटेड, किशनगढ़ 
  • 2 कमला बायो ऑर्गेनिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड, किशनगढ़
  • 3 ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, किशनगढ़
  • 4.राघव एग्रो इंडस्ट्रीज, किशनगढ़
  • 5.श्री गोवर्धन एग्रो, किशनगढ़
  • 6 दिव्या एग्रो फर्टिलाइजर इंडस्ट्रीज नालू, किशनगढ़
  • 7.भूमि एग्रो इंडस्ट्रीज, किशनगढ़
  • 8.श्रीनाथ एग्रो इंडस्ट्रीज, किशनगढ़
  • 9  एशिया डोन बायोकेयर, जयपुर 
  • 10.वर्दी जल एग्री टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, अजमेर 

इसके अलावा किशनगढ़ में 2 ऐसी इंडस्ट्रीज मिली जिनके कोई नाम पता नहीं है।

कृषि आदान विक्रेता संघ ने जताया आभार

ऑल इंडिया एग्री इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन नई दिल्ली व मध्य प्रदेश कृषि आदान विक्रेता संघ भोपाल और प्रदेश के व्यवसायिक शहर इंदौर जिले के जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिला इंदौर व समस्त मध्य प्रदेश के जिला संगठन की ओर से  राजस्थान के कृषि मंत्री  करोड़ी लाल  मीणा का आभार जताया है।  जिन्होंने सक्रिय होकर इस अभियान में जो लोग गलत काम कर रहे हैं उनको मौका ए  वारदात पर जाकर निरीक्षण किया और विभाग की तरफ से वहां के राजस्थान के कृषि विभाग की तरफ से जो ढील पोल चल रही थी उनके नाक के नीचे इतना बड़ा गलत काम हो रहा था उनको होश ही नहीं था कि क्या हो रहा है। हम पुनः राजस्थान के कृषि मंत्री  मीणा जी के आभारी है। इस मामले को उजागर करने में श्री मीणा ने अपना जो योगदान दिया अगर देश के प्रदेश के सभी कृषि मंत्री इस प्रकार से जागरूक हो जाएंगे तो हमारा भारत महान नहीं महा महान बन जाएगा। मप्र प्रदेश अध्यक्ष  मान सिंह राजपूत, राष्ट्रीय अध्यक्ष – मनमोहन कलंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश सचिव  संजय रघुवंशी  प्रदेश उपाध्यक्ष व जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ इंदौर अध्यक्ष श्री कृष्णा दुबे। 

haldhar kisan 01 copy

यह भी पढेंः- किसान सहकारी समितियों से कर लेवे खाद का उठाव ताकि बाद में न हो परेषानी- पीएस धनवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *