Headlines

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में पौधारोपण एवं संगोष्ठी का आयोजन

हमसे जुड़ेंलिंक कॉपी हुआ ✓

पर्यावरण संरक्षण जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक – सुरेंद्र कुमार भगत

हलधर किसान बालाघाट l विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटंगी द्वारा जिले भर में पौधारोपण और संगोष्ठी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिषद द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

हीरापुर मोहगांव, वरुड, उमरी, चिचगांव, परसवाड़ा घाट सहित अनेक ग्रामों में विकासखंड समन्वयक श्री सुरेंद्र कुमार भगत के मार्गदर्शन में संगोष्ठियों का आयोजन कर नीम, पीपल, जामुन और आम के पौधों का रोपण किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “भारत माता का स्वरूप हमारी प्रकृति है, जिसे हरा-भरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ या किसी अन्य शुभ अवसर पर पौधारोपण कर इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि “प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 5 पौधे लगाकर उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।” इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता श्री संदीप शर्मा, सुश्री अंजु डोंगरे, शालू राऊत, श्री प्रफुल्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं ने भी पर्यावरण सरंक्षण के प्रति उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

परिषद भोपाल के निर्देशानुसार पूरे जिले में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करना रहा।

यह भी पढेंः- इंसान नही गगनयान से मक्खियां पहुंचेंगी अंतरिक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *