कूंच बिहार में कृषि आदान विक्रेता संघ की बैठक में नए सदस्यों ने ली सदस्यता,

New members joined the Agricultural Exchange Association meeting in Cooch Behar

संगठनों को देश मे फैला रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कलन्त्री

हलधर किसान।  उत्तरी बंगाल के कूंच बिहार में गत दिनों  ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के बैनर तले देशव्यापी बैठक का आयोजन किया गया। राबैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलन्त्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। 

af0a0f69 0196 4192 b414 d67f77614dec

बंगाल पदाधिकारी  विष्णु शाह द्वारा आयोजित बैठक में ऑल इंडिया संगठन का सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में प्रदेश के व्यापारियों ने सदस्यता ली।   इस मिटिंग मे 1600 डीलर शामिल हुए।  महासचिव प्रवीण पटेल ने बताया कि कृषि आदान विक्रेता संघ एक मात्र ऐसा संगठन है जो कृषि व्यापार हितों ली लडाई लड़ते हुए जायज मांगे केंद्र सहित प्रदेश सरकारों से मनवाने में सफल रहा है।

यही कारण है कि संगठन से देश के लगभग सभी राज्यो में कार्यकारिणी गठित होकर नए सदस्य भी जोड़े जा रहे है। संगठन में पारदर्शिता के लिये समय समय पर जिले से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी बदलाव किया जाता है, जिससे सक्रिय साथियो को नेतृत्व का मौका मिले और संगठन भी मजबूत रहे। 

2a476287 4746 4100 b80a c9382e4ecc47

 जागरूक कृषि आदान विक्रेता संघ जिलाध्यक्ष इंदौर ने हलधर किसान से चर्चा में बताया कि कूच *बिहार पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्र में आता है, और हमारे ऑल इंडिया एग्री इनपुट डीलर एसोसिएशन नई *दिल्ली केंद्र के संगठन के द्वारा सदस्यता अभियान *चालू किया गया है। यह संगठन द्वारा पहली बार मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसका बहुत अच्छा परिणाम सामने आया   राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई जो संगठन को देश के कोने कोने में पहुचाने के लिये प्रयासरत होकर सफलता हासिल कर रहे है। 

9a56cefb e0cf 415d b912 7a75021c53df

यह भी पढेंः- साथी पोर्टल पर कृषि आदान विक्रेता संघ ने दर्ज कराई आपत्ति, एडिशनल कमिश्नर को बताई समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *